आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाली रोमांचक भिड़ंत से पहले वानखेड़े स्टेडियम में एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी से मिलने पहुंचे।
कैमरा देखते ही धोनी का मजाकिया रिएक्शन दीपक चाहर अपने साथ एक कैमरामैन लेकर धोनी के पास पहुंचे थे। जैसे ही धोनी की नजर कैमरे पर पड़ी, उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको।
धोनी के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। इसके तुरंत बाद दीपक ने कैमरामैन को वहां से जाने के लिए कहा, जिस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए हामी भरी और कहा, हां, क्योंकि इसके होते हम बात नहीं कर पाएंगे।
धोनी के पैर छूने की कोशिश मुलाकात के दौरान दीपक चाहर ने धोनी के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छूने का प्रयास किया, लेकिन धोनी पीछे हट गए और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच उनकी दाढ़ी के स्टाइल को लेकर हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। इस पूरी घटना का वीडियो दोनों टीमों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
फॉर्म से जूझ रहे हैं दीपक चाहर दीपक चाहर के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने 3 मैचों में 13 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और उनके खाते में केवल एक विकेट आया है। खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया है।
आपको बता दें कि दीपक चाहर 2018 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे थे। इस साल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9 करोड़ 25 लाख रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। फिलहाल, 33 वर्षीय चाहर अपनी लय वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Cameraman be like… chalo theek hai 🫠 pic.twitter.com/KqzXsYc9h3
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की नई किताब: शशि थरूर से मिली प्रेरणा, सेना के अनसुने किस्सों का है खजाना
पहले अपनी पत्नी से पूछें : महिला नेत्रियों पर विवादित टिप्पणी करने वाले पप्पू यादव पर बरसे अनंत सिंह
सीजफायर का प्रस्ताव ठुकराया, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का जंगी तेवर
गेट आउट! : सड़क पर जाम से परेशान महिला ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को सिखाया सबक
# पिच हुई जानलेवा: बाउंसर से बल्लेबाज घायल, वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का मैच बीच में रद्द
होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा खुलासा: ईरान को है पैसे की भूख, बंद नहीं करना चाहता रास्ता
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों पर घिरीं AIMIM पार्षद सहर शेख, मराठी न बोलने पर छिड़ा नया विवाद
गेट आउट फ्रॉम हियर! : ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को बीच सड़क पर लताड़ा
70-80% नेता देखते हैं पोर्न, मेरे फोन की भी जांच करा लें : महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का तीखा पलटवार
नासिक TCS स्कैंडल: जबरन धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का मामला, आरोपी निदा खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत