ठाणे: मुंब्रा की AIMIM पार्षद सहर शेख एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों का सामना कर रहीं सहर शेख ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी, लेकिन इस दौरान मराठी भाषा को लेकर दिए गए उनके बयान ने एक नया राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
क्या है फर्जी प्रमाणपत्र का मामला? सहर शेख पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी ओबीसी जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके पिता युनूस शेख ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि उनका प्रमाणपत्र पूरी तरह असली है और इसे तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त किया गया है। सहर शेख ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।
मराठी भाषा पर सहर का तीखा रुख प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सहर शेख से मराठी में बोलने का आग्रह किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं मराठी में सहज नहीं हूं। आप मुझे कोई भी भाषा बोलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि मराठी एक सम्मानित भाषा है और वे नहीं चाहतीं कि गलत उच्चारण से इसकी गरिमा को ठेस पहुंचे।
विपक्ष पर साधा निशाना सहर शेख ने अपने विरोधियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें वे कोर्ट में देख लेंगी। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए और पूछा कि तहसीलदार की मौजूदगी वाली सुनवाई का अधिकार नायब तहसीलदार को किसने दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपनी पूरी पढ़ाई ठाणे में की है, जबकि उन्हें गाजियाबाद का निवासी बताकर बदनाम किया जा रहा है।
जितेंद्र आव्हाड से पुराना है विवाद सहर शेख का विवादों से पुराना नाता रहा है। मुंब्रा में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड पर तंज कसा था, जिसके बाद वे चर्चा में आईं। इसके बाद मुंब्रा को हरा रंगने जैसे बयानों के कारण बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब जाति प्रमाणपत्र के इस नए विवाद ने उनके राजनीतिक भविष्य को एक बार फिर संकट में डाल दिया है।
*AIMIM Mumbai Councillor - I am not comfortable speaking Marathi. Mujhe nahi chalta. Aapko chalta. You can not force me to speak any language pic.twitter.com/MRVrauSl17
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) April 21, 2026
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर क्यों हो रही एकनाथ शिंदे की चर्चा? जानिए पूरा मामला
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का विवाद: चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, खरगे से माफी की मांग
तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की सीक्रेट मुलाकात : क्या बिहार में होने वाला है बड़ा सियासी धमाका?
जिनपिंग का वादा, ट्रंप का पछतावा: क्या चीन ने ईरान को दी घातक खेप?
सड़क पर मंत्री के सामने फटा महिला का गुस्सा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें
44 की उम्र में भी जोश वही: एमएस धोनी की मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत
केरल: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं; 13 की मौत
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों पर घिरीं AIMIM पार्षद सहर शेख, मराठी न बोलने पर छिड़ा नया विवाद
पटना आभूषण दुकान लूट: मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
शशि थरूर का फोटोग्राफर अवतार: राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन के साथ मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान