केरल के त्रिशूर जिले के मुंदथिक्कोड इलाके में मंगलवार (21 अप्रैल) को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
उत्सव की तैयारी के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में मौजूद करीब 40 मजदूर आने वाले त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए पटाखे तैयार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक हुए भीषण धमाके ने मौके पर ही कई लोगों की जान ले ली। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
खेतों के बीच चल रही थी अवैध यूनिट यह पटाखा यूनिट धान के खेतों के बीच बने अस्थायी शेडों में संचालित की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि वहां करीब 40 मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि धमाके के समय वहां काफी भीड़ थी।
बचाव कार्य में आई भारी चुनौती हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले बड़े धमाके के बाद भी काफी देर तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे। रुक-रुक कर हो रहे धमाकों के कारण बचाव दल और दमकलकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घायलों की स्थिति गंभीर इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सभी अस्पतालों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
पीएम और राष्ट्रपति ने जताया शोक इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
#WATCH | Keralam: A fire broke out at a fireworks storage facility in Mundathikode, Thrissur district.
— ANI (@ANI) April 21, 2026
5 people in critical care, 2 in ward, 17 minor injuries, says Kerala State Disaster Management Authority (KSDMA) pic.twitter.com/K7L2rgiukI
बंगाल की मछली पर सियासी घमासान: अनुराग ठाकुर का वीडियो वायरल, AAP ने बताया हनुमान जी का अपमान
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे सांसद पप्पू यादव, महिला आयोग का कड़ा प्रहार
बंगाल का चुनावी स्वाद: माछ-भात के जरिए बीजेपी ने तोड़ा ममता का शाकाहारी नैरेटिव
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों पर घिरीं AIMIM पार्षद सहर शेख, मराठी न बोलने पर छिड़ा नया विवाद
नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है करियर : पप्पू यादव के विवादित बोल पर मचा बवाल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर संकट: दीवार से गिरीं टाइल्स, बाल-बाल बचे यात्री
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 135 रनों की आतिशबाजी के बाद क्यों बदला जश्न का अंदाज?
क्या गिन्नी वेड्स सनी 2 इवेंट में सुधीर पांडे का हुआ अपमान? वायरल वीडियो का सच आया सामने
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का विवाद: चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, खरगे से माफी की मांग
झुलसाती गर्मी और बेमौसम बारिश: 13 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम