अप्रैल की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है, जहां कहीं भीषण लू तो कहीं आंधी-तूफान के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। वहीं, 25 से 26 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अप्रैल के इन दिनों में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। विभाग ने 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कड़क धूप और लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगले 24 घंटों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में 22 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में भारी उछाल आने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर, भरतपुर और धौलपुर जैसे जिलों में 23 अप्रैल से लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा और पंजाब के निवासियों को भी अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (22 से 24 अप्रैल) तक इन राज्यों में लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, उष्ण लहर का यह प्रभाव पूर्वी और मध्य भारत के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकता है।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेज है और देहरादून में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल तक मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है, लेकिन 25 और 26 अप्रैल को राज्य में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शिमला में तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।
*21 अप्रैल 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#HeatWave #WeatherUpdate #RainfallForecast #Thunderstorm #Lightning #NortheastIndia #CentralIndia #EastIndia #WeatherAlert #IndiaWeather@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/OsayJyIwDj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 21, 2026
# पिच हुई जानलेवा: बाउंसर से बल्लेबाज घायल, वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का मैच बीच में रद्द
वाराणसी में हड़कंप: ट्रेन के बोरे से निकले 16 लाख के नए नोट, कॉस्मेटिक कारोबारी गिरफ्तार
बंगाल चुनाव: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़ पर निशिकांत दुबे का सनसनीखेज दावा, बोले- वोट डालने आ रहे लोग
अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी: शतक ठोकते ही खुशी से झूम उठीं काव्या मारन, वायरल हुआ वीडियो
शादी के जोड़े में सड़क पर उतरा दूल्हा, बीच रास्ते में किया ऐसा काम कि देशभर में हो रही तारीफ
सीजफायर की खुशी या शक्ति प्रदर्शन ? तेहरान की सड़कों पर उतरी ईरान की सबसे खतरनाक मिसाइल
कार के पहियों के नीचे आई 3 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गई दुनिया
ट्रंप ने पानी में मिलाई मुनीर की मेहनत, ईरान-अमेरिका वार्ता पर फिरा पानी
पहलगाम आतंकी हमला: एक साल बाद भी नहीं सूखे आंसू, विधवा पत्नी का छलका दर्द— काश हम वहां न गए होते
पांड्या ब्रदर्स के बीच दरार की खबरों पर क्रुणाल का आया रिएक्शन, अटपटा अंदाज हुआ वायरल