जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। इस कायराना हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था। लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक नाम चर्चा में है—महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे। आखिर एकनाथ शिंदे का इस मामले से क्या कनेक्शन है?
इंसानियत के लिए दी जान उस हमले के दौरान सैयद आदिल हुसैन शाह नाम के एक स्थानीय युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना हिंदू पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी। आतंकियों ने आदिल को भी निशाना बनाया, जिसमें उनकी मौत हो गई। आदिल ने मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल पेश की थी।
एकनाथ शिंदे का मानवता भरा कदम आदिल की इस शहादत की खबर जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत परिवार की मदद का बीड़ा उठाया। शिंदे ने न केवल आदिल के परिवार को आर्थिक सहायता दी, बल्कि उन्हें घर बनाकर देने का वादा भी किया था।
पिता बोले- उन्होंने मजहब नहीं देखा आदिल के पिता हैदर शाह ने शिंदे की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे ने अपना वादा निभाया। उन्होंने हमारी मुश्किल घड़ी में साथ दिया और घर बनाने का काम पूरा करवाया। उन्होंने मदद करते समय कोई भेदभाव नहीं किया, जो इंसानियत की निशानी है।
घर बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार आदिल के भाई सैयद नौशाद ने बताया कि परिवार के पास उस समय कुछ भी नहीं था, लेकिन मदद के हाथ आगे आए। उन्होंने कहा कि शिंदे साहब द्वारा बनवाया गया मकान अब पूरी तरह तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।
आतंक के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। आज बरसी के मौके पर न केवल उन पर्यटकों को याद किया जा रहा है, बल्कि आदिल जैसे जांबाज को भी नमन किया जा रहा है जिन्होंने अपनी जान देकर दूसरों को बचाया।
*#WATCH | April 22, 2025 Pahalgam terror attack anniversary | Pahalgam, J&K: Hyder Shah, father of Syed Adil Hussain Shah, who was killed in the Pahalgam terror attack while trying to save the tourists, says, We are very grateful to Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde (for… pic.twitter.com/5x0HJBvnGb
— ANI (@ANI) April 22, 2026
IPL 2026: सनराइजर्स की दहाड़ से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, दो दिग्गज टीमों को लगा झटका
अभिषेक शर्मा का धमाका: 135 रनों की पारी से विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, ध्वस्त किए कई कीर्तिमान
पटना आभूषण दुकान लूट: मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
ईरान ने सड़कों पर उतारी अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल: क्या इजरायल को फिर दहलाने की तैयारी है?
IPL 2026: चेन्नई और मुंबई का मिशन कमबैक , धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
अहमदाबाद में चला बुलडोजर: मर्डर केस के आरोपियों के ढहाए गए अवैध घर
झुलसने को तैयार दिल्ली: 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पूरे भारत में हीटवेव का अलर्ट
हार्दिक की कप्तानी, रोहित की मास्टरमाइंड प्लानिंग: मुंबई इंडियंस की जीत के पीछे की असली कहानी
हर-हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल पर लगा बैन, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा
नासिक TCS स्कैंडल: जबरन धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का मामला, आरोपी निदा खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत