आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे आने वाले दशकों तक तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में जैसे ही वैभव क्रीज पर उतरे, उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया। पारी की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़ते ही वैभव ने आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने यह आंकड़ा छुआ है।
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई उपलब्धि वैभव ने 15 साल 26 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड ने क्रिकेट जगत के बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में उनसे पहले पृथ्वी शॉ (19 साल 164 दिन) का नाम था, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
इस लिस्ट में संजू सैमसन (19 साल 195 दिन), ऋषभ पंत (19 साल 220 दिन) और ईशान किशन (19 साल 295 दिन) जैसे बड़े नाम भी वैभव से काफी पीछे हैं। यह अंतर साफ दर्शाता है कि वैभव किस स्तर की प्रतिभा के धनी हैं।
सबसे तेज 500 रन का नया कीर्तिमान वैभव का जलवा यहीं खत्म नहीं होता। वे आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 227 गेंदों का सामना किया है।
इस रिकॉर्ड के साथ वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल, वीरेंद्र सहवाग और प्रियांश आर्य जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच को फिनिश करने की क्षमता के कारण वैभव को भविष्य का बड़ा स्टार माना जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन न केवल राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ी जीत है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए भी एक सुखद संकेत है।
VAIBHAV SOORYAVANSHI - FASTEST EVER TO COMPLETE 500 RUNS IN IPL 🔥 pic.twitter.com/ZdaQaUrhLn
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2026
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी: पप्पू यादव घिरे विवादों में, अनंत सिंह बोले- पहले अपनी पत्नी से पूछो
बंगाल का सियासी रण: पहली बार AI और सुरक्षा का मेगा कवच , बदल गई वोटिंग की पूरी तस्वीर
नेताओं समेत देश को उड़ा देंगे : ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, लेकिन ईरान को दी अब तक की सबसे खौफनाक चेतावनी
खड़गे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद गरमाई राजनीति
#धुरंधर 2 का यूके में डंका: शाहरुख खान की पठान को पछाड़ बने नए किंग
जबड़े में फंसा था 6 साल का बेटा, मौत के मुंह से खींच लाई मां; तेंदुए से हुई खूनी जंग
अनंत सिंह का पप्पू यादव पर हमला, पूछा- पहले ये बताएं, आपकी पत्नी कैसे बनीं सांसद?
सीएसके से भिड़ंत से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में लौटी तूफानी ताकत , ऑलराउंडर विल जैक्स की हुई एंट्री
शहीद आदिल के बलिदान को नमन: एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, परिवार को सौंपा आनंद नाथ सदन
IPL 2026: थाला की वापसी का ऐलान! मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK को मिली बड़ी राहत