मध्य प्रदेश के सीधी जिले से आई रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर
मां का हौसला और ममता किसी भी बड़ी मुसीबत को मात दे सकती है। सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक के बाड़ीझरिया गांव में एक मां ने अपनी बहादुरी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे जानकर हर कोई दंग है। यहां एक तेंदुए ने मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन मां की ललकार के आगे उसे हार माननी पड़ी।
आग तापते समय अचानक हुआ हमला
घटाना रविवार शाम की है। किरण बैगा नाम की महिला अपने घर के बाहर बच्चों के साथ आग ताप रही थी। अचानक जंगल की तरफ से एक तेंदुआ आया और 6 साल के बच्चे राहुल को अपने जबड़े में फंसाकर तेजी से भाग निकला। यह मंजर देख किसी के भी होश उड़ जाएं, लेकिन किरण ने हार नहीं मानी।
1 किलोमीटर तक किया पीछा
बच्चे को ले जाते देख मां किरण बिना डरे तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ी। उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक तेंदुए का पीछा किया। घनी झाड़ियों के बीच तेंदुआ बच्चे को पंजे में दबाकर बैठा था। किरण ने खुद की जान की परवाह किए बिना डंडा उठाया और तेंदुए पर टूट पड़ी।
डंडे से मार-मारकर छुड़ाया बच्चा
किरण का आक्रामक रूप देखकर तेंदुआ भी सकपका गया। वह लगातार तेंदुए को ललकारती रही और उस पर डंडे बरसाती रही। संघर्ष के बीच अचानक बच्चा तेंदुए के पंजों से छूटकर नीचे गिर गया। किरण ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को उठाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
अस्पताल में भर्ती है मां और बेटा
इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी पीठ और एक आंख में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मां के शरीर पर भी संघर्ष के दौरान कई जगह घाव हुए हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
वन विभाग ने दी शाबाशी
तेंदुए के सामने इस तरह निडर होकर डट जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों ने किरण की बहादुरी को सलाम किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर किरण ने उस वक्त हिम्मत न दिखाई होती, तो बच्चा शायद ही बच पाता। पूरे इलाके में इस मां की बहादुरी की चर्चा है।
बच्चे को उठाकर ले गया तेंदुआ, मां ललकारती हुई अकेले भीड़ गई pic.twitter.com/QQOULFGKOl
— News Just Abhi (@newsjustabhi) August 22, 2025
पांड्या ब्रदर्स के बीच दरार की खबरों पर क्रुणाल का आया रिएक्शन, अटपटा अंदाज हुआ वायरल
पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाला कमांडो था? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
बंगाल का सियासी रण: पहली बार AI और सुरक्षा का मेगा कवच , बदल गई वोटिंग की पूरी तस्वीर
होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा खुलासा: ईरान को पैसों की भूख, इसलिए खोलना चाहता है रास्ता
ऑपरेशन सिंदूर: पहली बरसी से पहले भुज में भारतीय सेना का विध्वंसक शक्ति प्रदर्शन
मेरा फोन भी चेक करा लो : पोर्नोग्राफी वाले बयान पर अडिग पप्पू यादव का बड़ा दावा
ईरान में हुआ तख्तापलट : क्या बंदूक के साये में सिमट गई राष्ट्रपति की शक्ति?
वर्ली में बीजेपी मंत्री का अहंकार आया सामने: ट्रैफिक जाम पर भड़की महिला, तो मंत्री ने दिया ये विवादित जवाब
फांसी के फंदे पर 8 बेटियां: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से की अपील, इन्हें रिहा करो, तो शुरू होगी सकारात्मक बातचीत
तलवारबाजी नहीं, पॉकेट वाले जश्न ने मचाया बवाल: जडेजा ने निकोलस पूरन को ऐसे किया ट्रोल