ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक मानवीय मुद्दा गहरा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आठ महिलाओं को फांसी न देने की सार्वजनिक अपील की है। ट्रंप का मानना है कि इन महिलाओं को जीवनदान देकर ईरान अमेरिका के साथ संबंधों में एक नई और सकारात्मक शुरुआत कर सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरानी नेताओं को संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा, ईरानी नेताओं से, जो जल्द ही मेरे प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे, मेरी अपील है कि वे इन महिलाओं को रिहा करें। उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं। यह हमारी भावी बातचीत के लिए एक शानदार शुरुआत होगी।
जिन महिलाओं पर फांसी की तलवार लटकी है, उनमें पनाह मोवाहेदी, बीता हेम्मती, महबूबा शबानी, एनसिए नेजाती, गजल घालंदरी, डायना ताहेरबादी, गुलनाज नाराघी और वीनस हुसैननेजाद शामिल हैं। ये सभी महिलाएं इस साल की शुरुआत में ईरान में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार की गई थीं।
इन महिलाओं पर अलग-अलग गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 33 वर्षीय महबूबा शबानी पर घायल प्रदर्शनकारियों की मदद करने का आरोप है, जबकि 16 वर्षीय डायना ताहेरबादी पर ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप है, जिसके लिए ईरान में मौत की सजा का प्रावधान है। वहीं, पेशे से डॉक्टर गुलनाज नाराघी और वीनस हुसैननेजाद को हिरासत में लेकर जबरन इकबालिया बयान दर्ज कराने के आरोप सामने आए हैं।
विपक्षी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस ऑफ ईरान (NCRI) का दावा है कि बीता हेम्मती सहित कई महिलाओं पर विस्फोटक रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने जैसे संगीन इल्जाम मढ़े गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईरान सरकार प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए ढोंग भरे मुकदमों (sham trials) का सहारा ले रही है।
आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति चिंताजनक है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, हालिया प्रदर्शनों के बाद ईरान में 50,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, NCRI का अनुमान है कि इस साल के पहले महीने में ही 300 से अधिक लोगों को फांसी दी जा चुकी है। ट्रंप की यह अपील अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ-साथ मानवाधिकारों के एक बड़े सवाल में तब्दील हो गई है।
President Trump directly calls on Iranian leaders to release 8 women unharmed saying it would be a great start to negotiations.
— Freyja™ (@FreyjaTarte) April 21, 2026
Thank you President Trump for shining a light on the atrocities of this evil regime. pic.twitter.com/WMXHrx8dn2
ईरान ने सड़कों पर उतारी अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल: क्या इजरायल को फिर दहलाने की तैयारी है?
IPL 2026: 35 करोड़ की कमाई, पर 4.50 लाख में सिर्फ 1 रन; टीम के लिए सफेद हाथी बने शाहरुख खान
बस्तर की बदली तस्वीर: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ खेली रस्साकशी, कहा- आज मैं आपसे ज्यादा खुश हूं
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और ईशान मलिंगा की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: SRH ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा
पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की नई किताब: शशि थरूर से मिली प्रेरणा, सेना के अनसुने किस्सों का है खजाना
हर-हर महादेव... विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी हिमालय की वादियां
# मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा : पूर्व जस्टिस की बागेश्वर बाबा से मुलाकात पर मचा सियासी और कानूनी बवाल
माइकल जैक्सन के किरदार में छाए उनके ही भतीजे, जानिए कौन हैं जाफर जैक्सन और क्यों हो रही फिल्म की चर्चा?