वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर (युद्धविराम) की समय सीमा को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि, इस राहत भरी खबर के साथ ही ट्रंप ने तेहरान को अब तक की सबसे सख्त और डरावनी चेतावनी दी है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान की कलाई खोल दी है। ट्रंप का कहना है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकियां सिर्फ अपनी इज्जत बचाने के लिए दे रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान कभी नहीं चाहता कि यह रास्ता बंद हो, क्योंकि यहीं से उन्हें रोजाना 500 मिलियन डॉलर की कमाई होती है। ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज पर उन्होंने पहले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और ईरान की गर्दन पूरी तरह उनके हाथ में है।
ट्रंप का तेवर बेहद आक्रामक बना हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले ईरान ने उनसे जलडमरूमध्य खुलवाने की गुहार लगाई थी। इसके जवाब में ट्रंप ने दो टूक कहा, अगर हम अभी इसे खोल देते हैं, तो कोई ठोस डील नहीं हो पाएगी।
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, जब तक हम उनके बाकी देश को, उनके नेताओं समेत, उड़ा न दें, तब तक कोई समझौता संभव नहीं है! यह बयान ईरान के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक खुली चुनौती और सीधी धमकी माना जा रहा है।
युद्धविराम बढ़ाने के पीछे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ सामने आया है। ट्रंप ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे व्यक्तिगत रूप से सीजफायर बढ़ाने का आग्रह किया था।
ट्रंप ने बताया कि ईरान की सरकार इस समय अंदरूनी तौर पर बेहद विभाजित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हमला तभी रोक रहे हैं जब तक ईरान का नेतृत्व एकमत होकर कोई ठोस प्रस्ताव पेश नहीं करता।
इस फैसले से वैश्विक बाजारों और कूटनीतिक क्षेत्रों ने फिलहाल राहत की सांस ली है, क्योंकि पूर्ण युद्ध का खतरा कुछ समय के लिए टल गया है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकेबंदी बरकरार है, जो ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए गले की फांस बनी हुई है।
अब पूरी दुनिया की नजरें तेहरान पर टिकी हैं कि क्या ईरान झुककर कोई समझौता करेगा या फिर वह टकराव का कोई नया और जोखिम भरा रास्ता चुनेगा।
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ईरान नहीं चाहता कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद हो; वे चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि वे रोज़ाना $500 मिलियन कमा सकें (और इसलिए, अगर यह बंद होता है, तो उन्हें इतना ही नुकसान होता है!)। वे सिर्फ़ इसलिए कहते हैं कि वे… pic.twitter.com/vkpdbbKAct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
होटल में धुएं के छल्ले उड़ाते पकड़े गए रबाडा, क्या विवादों से पुराना नाता है?
खाने में ईंट का तड़का! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: भारतीय सेना की ललकार, भारत के खिलाफ हर कृत्य का जवाब निश्चित
अब मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो नहीं : वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बयान, इंटरनेट पर मचा बवाल
पहलगाम हमले की बरसी: न्याय निश्चित है , भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को दी चेतावनी
पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताने पर घमासान: कांग्रेस के लिए ‘राजनीतिक कब्र की आखिरी कील’ बना बयान?
शहीद आदिल के बलिदान को नमन: एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, परिवार को सौंपा आनंद नाथ सदन
पहले अपनी पत्नी से पूछें : महिला नेत्रियों पर विवादित टिप्पणी करने वाले पप्पू यादव पर बरसे अनंत सिंह
बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर बड़ा हमला, कहा- टीएमसी मतलब आतंक और माफिया राज
गेट आउट फ्रॉम हियर! : ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को बीच सड़क पर लताड़ा