180 दिनों बाद खुले कपाट करीब 180 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ जैसे ही गर्भगृह का द्वार खुला, पूरा धाम हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के उद्घोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु वहां मौजूद थे।
भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह भीषण ठंड और कठिन पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दर्शन पाने की लालसा में हजारों श्रद्धालु रात भर कतारों में डटे रहे। मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा केदार की पंचमुखी स्वयंभू शिवलिंग की विशेष पूजा और आरती की गई।
प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। क्राउड मैनेजमेंट, मेडिकल सुविधा और रूट मैनेजमेंट के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। मंदिर समिति हेलीकॉप्टर सेवा से लेकर पैदल मार्ग और घोड़ा-खच्चर सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारी आस्था और एकता का दिव्य उत्सव है। इससे पहले, अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जा चुके हैं, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित होकर देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर नई गाइडलाइन इस वर्ष तीर्थस्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं। अब बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। नए नियमों के तहत, यदि कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है, तो उसे सनातन धर्म में अपनी आस्था की पुष्टि के लिए एक एफिडेविट जमा करना होगा। वहीं, गंगोत्री धाम में प्रवेश के लिए पंचगव्य ग्रहण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
#WATCH | Kedarnath: The doors of Kedarnath Dham have been officially opened for devotees, accompanied by the chanting of Vedic hymns and traditional rituals.
— ANI (@ANI) April 22, 2026
Thousands of pilgrims from across India and around the globe have gathered at the shrine. pic.twitter.com/sXSnnjK94g
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर बढ़ा, लेकिन होर्मुज पर बढ़ा रहेगा मिलिट्री का दबाव
खरगे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग पहुंचे रिजिजू, सख्त कार्रवाई की मांग
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और नए नियमों की पूरी गाइड
बाबा केदार के खुले कपाट: 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी केदारघाटी
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की बड़ी खुशखबरी, CSK के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम में शामिल हुआ ये मैच विनर
पहलगाम हमले की बरसी: न्याय निश्चित है , भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर दुश्मन को दी चेतावनी
जिनपिंग का वादा, ट्रंप का पछतावा: क्या चीन ने ईरान को दी घातक खेप?
मंच पर खरगे, सामने से उपराष्ट्रपति का सीधा प्रहार; PM पर बयान से गरमाई सियासत
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों पर घिरीं AIMIM पार्षद सहर शेख, मराठी न बोलने पर छिड़ा नया विवाद
SRH vs DC: केएल राहुल की बड़ी चूक ने अभिषेक शर्मा को बनाया काल, दिल्ली के खिलाफ मचाया कोहराम