बर्लिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं। बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। रक्षा मंत्री का अंदाज काफी सहज और अनौपचारिक रहा।
ट्रंप और रक्षा मंत्री का किस्सा संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने बताया कि यह उनकी पहली जर्मनी यात्रा है। उन्होंने कहा, मैं अमेरिका 7-8 बार जा चुका हूं। ट्रंप साहब जब से राष्ट्रपति बने हैं, तब से दो बार वहां गया हूं। जैसे ही उन्होंने यह कहा, सभा में ठहाके गूंज उठे। रक्षा मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, अब आप लोगों की हंसी का कारण मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं तो आप लोगों को देखकर ही मुस्कुरा रहा हूं।
भारत की भूमिका पर बड़ा बयान पश्चिम एशिया संकट पर पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत शांति के लिए हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पक्षों से युद्ध समाप्त करने की अपील की है। कूटनीतिक मामलों में हमारे प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण बहुत संतुलित है। हो सकता है कि कल वो समय आ जाए जब भारत इसमें अपनी भूमिका निभाए और सफल भी हो।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब भारत देश की आर्थिक प्रगति पर जोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब दुनिया मंदी से जूझ रही है, तब भारत 7% की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गर्व से कहा, आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। दुनिया के हर 10 यूनिकॉर्न में से एक भारतीय है। साथ ही भारत अब तीसरा सबसे बड़ा एआई इकोसिस्टम भी बन गया है।
पाकिस्तान को सख्त चेतावनी कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया भड़काऊ बयानों पर भी कड़ा प्रहार किया। राजनाथ सिंह ने दोटूक शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, अगर उनकी नजर बंगाल पर पड़ी, तो पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंट जाएगा, यह तो सिर्फ भगवान ही जानते हैं।
#WATCH | Berlin, Germany: Speaking at the Indian community event, Defence Minister Rajnath Singh candidly says, ...This marks my very first visit to Germany. I have visited the United States 7-8 times... In fact, since Trump assumed the presidency, I have visited the US… pic.twitter.com/4kUGeJQ4DL
— ANI (@ANI) April 22, 2026
इस्लामाबाद वार्ता के लिए मिस्टर बीन बने जेडी वेंस, ईरान ने मीम से उड़ाया अमेरिका का मजाक
बिहार की सियासत में सीक्रेट मीटिंग का धमाका: तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म
पिच या कब्रिस्तान ? हेलमेट पर लगी गेंद और रद्द हुआ मैच, खिलाड़ियों की जान पर बन आई
पहलगाम आतंकी हमला: 6 दिन की शादी, हाथों की मेहंदी और वो खौफनाक मंजर जिसने भारत को झकझोर दिया
दिल्ली: IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, बर्खास्त नौकर गिरफ्तार
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोपों पर घिरीं AIMIM पार्षद सहर शेख, मराठी न बोलने पर छिड़ा नया विवाद
LSG vs RR: इकाना में रनों की बरसात या दिखेगी गेंदबाजों की आक्रामकता? जानें पिच और मौसम का पूरा हाल
केदारनाथ यात्रा: पिता की लाश के लिए बेटे की गुहार, डीएम ने दिया NOC का हवाला और खुद भर ली उड़ान!
अखिलेश यादव का मेयर सुषमा खर्कवाल पर तीखा हमला, मां के अपमान पर मचा सियासी बवाल
प्लीज उन्हें कुछ न करें : आठ महिलाओं की जान बचाने के लिए ईरान के आगे झुके ट्रंप