चेन्नई में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। खरगे के आतंकवादी वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीधे चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
क्या है पूरा मामला? चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने एआईएडीएमके (AIADMK) के भाजपा के साथ गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, वह (पीएम मोदी) एक आतंकवादी हैं। वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखते। इस बयान के बाद भाजपा ने इसे चुनावी मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए इसे मुद्दा बना लिया है।
चुनाव आयोग से भाजपा की मांगें भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। पार्टी ने अपनी शिकायत में कई सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है:
निष्पक्ष चुनाव की चिंता भाजपा ने पत्र में जोर दिया है कि चुनावी प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसी टिप्पणियों पर लगाम लगाना आवश्यक है। पार्टी का मानना है कि पीएम पद की गरिमा के खिलाफ की गई ऐसी अभद्र भाषा से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार के माहौल पर असर पड़ता है।
अब सबकी नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या निर्देश जारी करते हैं। क्या खरगे इस बयान पर सफाई देंगे या यह मामला और अधिक तूल पकड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
Congress president Mallikarjun Kharge s remark against PM Modi | BJP writes to the Chief Election Commissioner & Commissioners requesting them to:
— ANI (@ANI) April 21, 2026
1. Take immediate cognizance of the statement being a prima facie violation of the Model Code of Conduct
2. Direct Mallikarjua… https://t.co/YKT0TfhF3K pic.twitter.com/raZLzdjLsb
जमशेदपुर डीसी की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
MI के लिए तिलक वर्मा का करिश्मा: 18 साल पुराना जयसूर्या का रिकॉर्ड हुआ बराबर
पप्पू यादव की बढ़ी मुसीबत: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
बंगाल में सिंडिकेट और माफिया राज का होगा अंत, अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला
बंगाल में चुनावी जंग: अब इतिहास के पन्नों पर आमने-सामने TMC और BJP
कांग्रेस की इस कैसी मजबूरी? पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी और आतंकियों के लिए साहब का सम्मान
क्या ईरान बन गया दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत? अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा
तिलक वर्मा का IPL 2026 में धमाका! 45 गेंदों में जड़ा पहला शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
बेटे की थार दुर्घटना के बाद BJP विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान: पुलिस अधिकारी को दी घर गोबर से भरवाने की धमकी
कैसा हराया वाली AIMIM पार्षद सहर शेख पर लगा फर्जी सर्टिफिकेट का दाग, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी