मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। करेरा से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने स्थानीय एसडीओपी (SDOP) आयुष जाखड़ को निशाने पर लेते हुए गंभीर धमकी दी है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की, तो वे एसडीओपी के घर को गोबर से भरवा देंगे।
विवाद की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई, जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी ने करेरा में पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। शिकायतकर्ता संजय परिहार के अनुसार, गाड़ी ने पहले पैदल यात्रियों को और फिर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। चश्मदीदों का दावा है कि गाड़ी खुद दिनेश लोधी चला रहे थे और उस पर विधायक से जुड़े साइन लगे थे।
विधायक प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को राजनीतिक रंग दे रही है। विधायक ने दावा किया कि उन्होंने शुरू से पुलिस का सहयोग किया और खुद एसपी से बात की, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि गाड़ी को थाने भिजवाने के निर्देश दिल्ली से आए हैं।
विधायक ने सवाल किया, क्या शिवपुरी जिले में बीजेपी को अब पुलिस चला रही है? एसपी साहब जनता को बताएं कि दिल्ली से उन्हें कौन फोन कर रहा है, क्या मोदी जी या अमित शाह जी उन्हें व्यक्तिगत रूप से निर्देश दे रहे हैं?
प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ के कथित बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उनके बेटे को धमका रहे हैं कि वह न तो चुनाव लड़ सकता है और न ही इलाके में दिख सकता है।
गुस्से में भरे विधायक ने कहा, मैं एसडीओपी को चेतावनी देता हूं कि अगर उन्होंने 15 दिनों के भीतर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया, तो मैं अपने 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पर जाकर उसे गोबर से भरवा दूंगा। उनकी सात पुश्तें भी उस गंदगी को साफ नहीं कर पाएंगी।
यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि करेरा किसी अधिकारी के पिता की संपत्ति नहीं है। उन्होंने चुनौती दी है कि उनका बेटा वापस आएगा और चुनाव लड़ेगा, और अगर किसी में हिम्मत है तो उसे रोककर दिखाए।
फिलहाल, विधायक के इस विवादित बयान के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
*#WATCH | Madhya Pradesh | On probe in a reported accident in Shivpuri, BJP MLA Pritam Lodhi says, We took cognizance of the case and cooperated with the police at every step. We urged them to register a crime... I also got in touch with the SP, and I have a recording of it all.… pic.twitter.com/mlYN2t9gOU
— ANI (@ANI) April 21, 2026
22 गेंदों पर 19 रन... फिर मचाया कोहराम: तिलक वर्मा की आतिशी पारी से दहला गुजरात, जड़ा करियर का पहला शतक
गूगल पर झालमुड़ी का जलवा: 22 साल में टूटा सर्चिंग का रिकॉर्ड, आखिर क्यों दीवाने हुए लोग?
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह का खतरनाक अंदाज में कमबैक, पहली ही गेंद पर तोड़ा विकेट का सूखा
खरगे के आतंकवादी वाले बयान पर मचा घमासान, BJP पहुंची चुनाव आयोग
क्या थला की हो गई वापसी? मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामुकाबले से पहले धोनी का बड़ा संकेत
पश्चिम बंगाल में असहज महसूस करती हैं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, ममता सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली दरबार में सम्राट चौधरी: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: सेना की दहाड़, इंसाफ मिल गया, भारत चुप नहीं रहता
फोटोशूट के दौरान महिला के पीछे आई विशाल व्हेल शार्क, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
क्या शुभमन गिल की कप्तानी खतरे में? अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर होंगे टीम इंडिया के कई बड़े सितारे