अलापुज्जा (केरल): केरल के चेर्तला में विशू (मलयालम नववर्ष) के अवसर पर जारी एक विवादास्पद विज्ञापन ने बड़ा धार्मिक विवाद खड़ा कर दिया है। मेहर मंदी एंड ग्रिल्स नामक होटल के मालिक ने अपने शुभकामना पोस्ट में भगवान श्रीकृष्ण की छवि के सामने चिकन मंदी (चिकन और चावल) की थाली दर्शाई थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
क्या है पूरा मामला? चेर्तला के मनोरमा चौक स्थित इस होटल के मालिक अरशद ने सोशल मीडिया पर विशू की शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्टर साझा किया था। इस पोस्टर में श्रीकृष्ण के चित्र के साथ मांसाहारी व्यंजन की थाली दिखाई गई थी। हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू आस्था और त्योहार का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी मामला तूल पकड़ते ही अधिवक्ता एम.वी. बिजू ने स्थानीय पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिक अरशद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस कृत्य के विरोध में होटल के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
मालिक ने मांगी माफी, मुस्लिम नेता ने जताई नाराजगी विवाद बढ़ता देख होटल के मैनेजिंग पार्टनर शमीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बिना शर्त माफी मांगी है। वहीं, केरल के वरिष्ठ मुस्लिम नेता उस्ताद अंसारी सुहरी ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की आड़ में धार्मिक विद्वेष फैलाना गलत है और ऐसे कृत्य समाज में अशांति का कारण बनते हैं।
(संपादक की टिप्पणी: इन तस्वीरों को साझा करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि उस विडंबना को उजागर करना है जो त्योहारों के अपमान के माध्यम से समाज में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है।)
🚨 Outrage in Kerala!
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 18, 2026
Cherthala: A restaurant owner Arshad was arrested after a “Chicken Mandi” Vishu greeting Card featuring Lord Krishna With Chicken Dish, hurting Hindu sentiments.
This highlights how fanatic Muslims do not miss a single opportunity to wage Jihad against… pic.twitter.com/VtOxnwbXu7
IPL की वह शुरुआत: जब धोनी बने सबसे महंगे और आइकन प्लेयर्स का चला था दांव
छात्रों का भविष्य दांव पर: लातूर में ढाबे पर शराब पीकर कॉपियां चेक करते पकड़े गए शिक्षक
थार की छत पर स्टंट: नशे में धुत्त लड़कियों का खतरनाक खेल और पल भर में मचा हड़कंप!
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जबरदस्त खर्राटे
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
भारतीय जहाजों पर हमले से गरमाया मामला, सफाई देने उतरे ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि
होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय टैंकरों पर गोलीबारी: ईरान का बयान बनाम ज़मीनी तनाव
क्या समय रैना ने डेव चैपल का जोक चुराया? नए कॉमेडी स्पेशल पर मचा बवाल
सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही गरमाई बिहार की सियासत, पप्पू यादव का तीखा बयान- अब कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा
खाओ बादाम और याद करो फाइल, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी की टेबल पर युवक ने किया अनोखा विरोध