खाओ बादाम और याद करो फाइल, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी की टेबल पर युवक ने किया अनोखा विरोध
News Image

बिलासपुर: हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही से तंग आकर एक युवक ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। तिरफा क्षेत्र के निवासी तरुण साहू ने अपनी गायब फाइल ढूंढवाने के लिए दफ्तर में जाकर अधिकारी की टेबल पर बादाम बिखेर दिए।

एक साल से गायब है फाइल तरुण साहू ने कुछ समय पहले रिसेल में एक EWS फ्लैट खरीदा था। वह पिछले एक साल से हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर में नामांतरण (Mutation) करवाने के लिए चक्कर काट रहा है। युवक का आरोप है कि विभाग ने उसे साफ कह दिया कि उसकी फाइल गुम हो चुकी है।

कल-परसों के बहाने से परेशान तरुण का कहना है कि उसे हर बार कल आना, परसों आना कहकर टाल दिया जाता था। लगातार एक साल तक ऑफिस के चक्कर काटने के बाद उसका धैर्य जवाब दे गया। प्रशासनिक लेटलतीफी से तंग आकर उसने अपना गुस्सा अलग अंदाज में जाहिर किया।

बादाम देकर दी याददाश्त तेज करने की सलाह मंगलवार को तरुण दफ्तर पहुंचा और अधिकारियों के सामने टेबल पर बादाम की थैली खाली कर दी। उसने अधिकारी से तंज कसते हुए कहा, मैडम, शायद ये बादाम खाने से आपकी याददाश्त बढ़ जाए और मेरी फाइल आपको मिल जाए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए।

वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दफ्तरों में व्याप्त लालफीताशाही और काम में देरी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस घटना ने प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। फिलहाल, विभाग की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

CSK vs SRH: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की नजरें बड़े स्कोर पर

Story 1

कॉलेज में शिकायत करना पड़ा भारी, प्रोफेसर ने छात्र को जमीन पर पटका; वीडियो वायरल

Story 1

आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे अफगानी स्टार शापूर जादरान, पूरा क्रिकेट जगत कर रहा दुआ

Story 1

पाकिस्तान का बड़ा दांव: बांग्लादेश सीरीज के लिए नई टीम और नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान

Story 1

होर्मुज में गोलीबारी का खौफ: भारतीय टैंकरों का SOS, बीच समंदर से लौटना पड़ा मजबूर

Story 1

रेजर : रवि बाबू का खूंखार अवतार, पिता को समर्पित है यह क्राइम-थ्रिलर

Story 1

ट्रंप को ईरान की दो टूक: बीबी को ब्लॉक करें और चैन की नींद सोएं

Story 1

भारत-रूस रक्षा समझौते का नया अध्याय: एक-दूसरे के देश में तैनात होंगे 3000 सैनिक और जंगी बेड़े

Story 1

महिला आरक्षण बिल: नारी के अपमान पर मेजें थपथपा रहा था विपक्ष , PM मोदी का तीखा प्रहार

Story 1

देश में सिर्फ चार ही जातियां हैं : योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला, नारी आरक्षण और ट्रिपल तलाक पर दो टूक