आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है, जिसका असर टीम के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर साफ देखा जा सकता है। बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गहरे तनाव और हताशा में नजर आ रहे हैं।
मैदान पर दिखा बुमराह का विकराल रूप वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच के दौरान बुमराह का संयम टूट गया। वीडियो में उन्हें मैदान पर चिल्लाते, अपने बॉलिंग मार्क को फेंकते और गुस्से में लात मारते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य उनके फैंस को काफी विचलित कर रहा है, क्योंकि बुमराह को आमतौर पर शांत रहने वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है।
फॉर्म और टीम का खराब प्रदर्शन बुमराह इस सीजन अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मैचों में एक भी विकेट नहीं चटकाया है और रनों पर अंकुश लगाने में भी नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें से लगातार 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।
फैंस का फूटा गुस्सा, मैनेजमेंट को बताया जिम्मेदार सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस ने मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट और कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फैंस का मानना है कि टीम का मौजूदा माहौल बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी को मानसिक रूप से तोड़ रहा है। कई यूजर्स ने तो यह तक लिखा कि बुमराह अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को याद कर रहे हैं।
क्या वापसी कर पाएगी मुंबई इंडियंस? मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है। बुमराह के साथ-साथ दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी गेंदबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। अब टीम के पास 9 मैच शेष हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। मुंबई का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है, जहां टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है।
The toxic Mumbai management and Hardik Pandya have completely broken my GOAT from inside It’s so painful to watch him like this. 💔
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) April 17, 2026
He is Surely missing his captain Rohit !! pic.twitter.com/ccloXXSahc
हैदराबाद के नवाबों ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नीतीश-ईशान का घातक वार
महिला आरक्षण बिल: ममता के अभेद्य किले में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी
विशू के पोस्टर में श्रीकृष्ण के सामने चिकन मंदी : होटल मालिक गिरफ्तार, केरल में तनाव
मौत के साथ सेल्फी रेस : रोंगटे खड़े कर देगा मऊगंज हादसे का वायरल वीडियो
विराट कोहली का टूटा सपना: ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर रह गए किंग
विलेन से हीरो बने डेविड मिलर: आखिरी ओवर में बरपाया कहर, आरसीबी के हाथ से छिन गई बाजी
जसप्रीत बुमराह का टूटा सब्र: मैदान पर फूटा गुस्सा, वीडियो देख फैंस हुए भावुक
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था
CSK vs SRH: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की नजरें बड़े स्कोर पर
‘हमाम में सब नंगे हैं...’: महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच पप्पू यादव का विवादित दावा, नेताओं पर मढ़ा पोर्न देखने का आरोप