अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म भूत बंगला के साथ वापस लौटी है। भूल भुलैया जैसी कल्ट फिल्म देने के बाद दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर थीं। सिनेमाघरों में दस्तक देते ही यह फिल्म अब चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
रिलीज में हुआ था बदलाव यह फिल्म पहले 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के चलते मेकर्स ने इसे 16 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया। 17 अप्रैल को आधिकारिक रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सिद्धार्थ डे ने बताया बकवास फिल्म को लेकर सबसे तीखी आलोचना बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट और राइटर सिद्धार्थ डे की ओर से आई है। उन्होंने फिल्म को सिरे से खारिज करते हुए इसे बकवास करार दिया है। सिद्धार्थ ने दावा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत कमजोर है और इसमें कांग्रेस के दौर के पाप दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को निराश करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रियदर्शन के घरवालों को भी यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए।
क्रिटिक्स की नजर में मसालेदार एंटरटेनर वहीं दूसरी ओर, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसे 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की केमिस्ट्री की सराहना करते हुए इसे एंटरटेनर बताया है। उनके अनुसार, फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का सही मिश्रण है, हालांकि कुछ जगह स्क्रिप्ट में सुधार की गुंजाइश थी।
परेश रावल और राजपाल यादव का जादू फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल और राजपाल यादव की जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसा रही है। दिवंगत कलाकार असरानी भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। हालांकि, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसी अभिनेत्रियों के किरदार को और बेहतर तरीके से लिखा जा सकता था।
क्या आपको देखनी चाहिए भूत बंगला ? फिल्म का क्लाइमेक्स और इसमें मौजूद सस्पेंस इसे एक वॉचएबल फिल्म बनाता है। अगर आप अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और प्रियदर्शन के हॉरर-कॉमेडी स्टाइल के फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक मजेदार अनुभव हो सकती है। विवादों और रिव्यूज से इतर, अंतिम फैसला तो दर्शकों की भीड़ ही तय करेगी।
#OneWordReview...#BhoothBangla: ENTERTAINER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2026
Rating: ⭐️⭐⭐️½
An entertainer that works for most parts... The #AkshayKumar - #Priyadarshan combo doesn t disappoint – the chills and chuckles are in equal measure. #BhoothBanglaReview
The initial sequences may give an impression… pic.twitter.com/oCGAGEaP3P
समंदर में भारत की बढ़ती धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद अब मोरक्को पहुंचा INS सुदर्शिनी
फिसली जुबान या सच का सामना? जयराम रमेश के बयान से मचा सियासी घमासान
क्या ईरान-अमेरिका के बीच पिघलेगी बर्फ? तेहरान पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ
ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली में कल इन रास्तों पर न निकलें, VVIP मूवमेंट और कॉलेज फेस्ट से जाम के आसार
IPL 2026: बैटिंग कोलैप्स बर्दाश्त नहीं , ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का आक्रामक अंदाज वायरल
महिला आरक्षण पर संसद में घमासान: अमित शाह ने दो टूक कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण संभव नहीं
मैं भी किसी का पिता हूं... ऑटो वाले का यह मैसेज जीत रहा है सबका दिल!
लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला , रिलीज से पहले ही फैंस में मचा तहलका
हरिद्वार: गंगा की तेज लहरों में मौत के मुंह से युवक को खींचा लाई फरिश्ता लड़की
महिला आरक्षण: प्रियंका गांधी ने परिसीमन और OBC भागीदारी पर उठाए गंभीर सवाल