सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब या जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक ऑटो रिक्शा चालक के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह ऑटो वाला न केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रख रहा है।
क्या है खास मैसेज? वायरल वीडियो में ऑटो की ड्राइवर सीट के पीछे एक संदेश लिखा है: मैं भी किसी का पिता और भाई हूं, आपकी सुरक्षा मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए बेफिक्र होकर बैठिए। यह संदेश यात्रियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए काफी है।
मदद के लिए हर नंबर मौजूद सिर्फ संदेश ही नहीं, बल्कि ड्राइवर ने इसके नीचे सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी लिखवा रखे हैं। इनमें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, पुलिस और एम्बुलेंस के नंबर शामिल हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्री तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर उमड़ा सम्मान यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, सभी हीरोज़ केप नहीं पहनते, कई ऑटो रिक्शा भी चलाते हैं। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स ऑटो वाले की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
महिला यात्रियों ने साझा की अपनी चिंता वीडियो पर कमेंट करते हुए एक महिला यूजर ने लिखा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय हमेशा डर लगा रहता है। ऐसी पहल से महिला यात्रियों को काफी राहत महसूस होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, अंकल ने बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया। समाज को ऐसे ही जागरूक लोगों की जरूरत है।
सुरक्षा का एक उदाहरण यह वीडियो समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है कि अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए, तो सार्वजनिक स्थानों को और भी सुरक्षित बनाया जा सकता है। ऑटो चालक का यह छोटा सा प्रयास वाकई काबिले तारीफ है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
Not all Heroes Wear Capes, Some Rides Auto-Rickshaw 🫡 pic.twitter.com/22gzggTxvP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 16, 2026
मुकरबा चौक अंडरपास: 98% काम पूरा, अब दिल्ली वालों के बचेंगे 10 मिनट और हजारों लीटर ईंधन
CM हैं तो क्या नियम से ऊपर हैं? गाड़ी चेकिंग पर ममता बनर्जी और BJP में तीखी नोकझोंक
महिला आरक्षण: प्रियंका गांधी ने परिसीमन और OBC भागीदारी पर उठाए गंभीर सवाल
होर्मुज के पास आमने-सामने भारत और पाकिस्तान की नौसेना, आखिर क्या है वजह?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की हकीकत: क्या वाकई 2.5 घंटे में पहुंचना संभव है?
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल: दक्षिण भारत को कितनी मिलेंगी अतिरिक्त सीटें? अमित शाह ने खोला गणित
IPL 2026: क्विंटन डी कॉक की वानखेड़े में आतिशबाजी, पहले ही मैच में शतक ठोक विराट कोहली की बराबरी की
TCS नासिक विवाद: पत्नी को भेजो से लेकर धर्मांतरण तक, दफ्तर में खौफनाक डार्क कल्चर का खुलासा
सिर में फंसी पानी की टंकी, बीच सड़क सांड का तांडव ; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
रो मत, मम्मी आ रही हैं : खाकी की गोद में सिमटी मासूम की दुनिया, हादसे ने छीना पूरा परिवार