गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार रात नॉर्थ गोवा के अश्वेम बीच के पास एक आलीशान रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रिसॉर्ट का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है।
रात 8:30 बजे भड़की आग घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अजोबा मंदिर के पास स्थित इस हाई-एंड प्रॉपर्टी में हुई। आग इतनी भयावह थी कि लपटें देखते ही देखते आसमान छूने लगीं। रिसॉर्ट के लग्ज़री कॉटेज पूरी तरह से लकड़ी के बने थे, जिसके कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत रिसॉर्ट के एक कॉटेज में शॉर्ट सर्किट से हुई। चूंकि पूरी संरचना लकड़ी की थी, इसलिए आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। वायरल हो रहे वीडियो में रिसॉर्ट को आग की लपटों में घिरा हुआ साफ देखा जा सकता है।
फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर गहरा आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि शुरुआत में बचाव कार्य पूरी तरह से स्थानीय निवासियों के भरोसे रहा। फिलहाल, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं और आग को पूरी तरह बुझाने का काम जारी है। अधिकारी आग लगने के असल कारणों की जांच कर रहे हैं।
क्या पुराने हादसों से कोई सबक नहीं लिया? यह घटना पिछले साल 6 दिसंबर को हुए बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड की याद दिलाती है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई थी। अश्वेम बीच की इस घटना ने एक बार फिर गोवा के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों, फायर ऑडिट और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
🚨Fire accident at a Goa resort — more footage coming out.
— Vikram Rathor (@vikrum777) April 16, 2026
Locals say the fire started from a short circuit in one of the cottages. The entire structure is wooden, which made it spread rapidly.
Serious question: if Indian tourists are paying ₹5K+ per night at such resorts,… pic.twitter.com/rMpL8DoWBq
IPL 2026: 4 विकेट लेकर भी रसिख सलाम क्यों चूके प्लेयर ऑफ द मैच ? जोश हेजलवुड की बाजी पलटने वाली रणनीति का खुलासा
मंच पर बवाल: भाजपा विधायक को संत ने मारे मुक्के और धक्का, वीडियो हुआ वायरल
कैसे फंस गए नंदी महाराज ? पानी की टंकी में सिर फंसने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर
आगे-आगे मुनीर, पीछे-पीछे ट्रॉफी चोर नकवी: ईरान में डिप्लोमेसी नहीं, पाक सेना का पावर शो
वानखेड़े में पंजाब का धमाका: मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचे श्रेयस अय्यर के धुरंधर
MI vs PBKS: 1 करोड़ के खिलाड़ी का बवंडर, पहले ही मैच में ठोका तूफानी शतक; रोहित शर्मा ने खड़े होकर बजाई तालियां
महिला आरक्षण: हक की लड़ाई में मजहब का तड़का, क्या ये सियासत या संवैधानिक बाधा?
हार के बाद संजीव गोयनका का फैन बॉय अवतार: विराट कोहली के साथ वायरल हुई मुलाकात की सच्चाई
पाकिस्तान सुपर लीग या कॉमेडी शो? रनआउट के चक्कर में खिलाड़ी की ऐसी बेवकूफी देख लोट-पोट हो जाएंगे आप