दुनियाभर में क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांच में डूबे हैं, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) अपने खेल से ज्यादा अपनी गलतियों के कारण चर्चा में है। हाल ही में पीएसएल का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मैदान पर कन्फ्यूज हुआ खिलाड़ी घटना बुधवार, 15 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच खेले गए मुकाबले की है। पारी के आखिरी ओवर में फ्री-हिट के दौरान बल्लेबाज अबरार अहमद और उस्मान तारिक क्रीज पर थे। अबरार ने गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेलकर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन फिर इरादा बदल लिया।
हुई गजब की चूक गेंद पेशावर जल्मी के खिलाड़ी फरहान यूसुफ के पास गई। फरहान गेंद उठाकर रनआउट करने के लिए स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़े, लेकिन अचानक अपना फैसला बदल लिया और नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर भागने लगे। उनकी इस भारी कन्फ्यूजन का फायदा उठाते हुए बल्लेबाज सुरक्षित क्रीज पर पहुंच गया।
स्टंप पर नहीं लगा निशाना फरहान ने गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंका, लेकिन निशाना चूक गया और गेंद स्टंप्स से दूर चली गई। उस्मान तारिक उस समय क्रीज से काफी दूर थे। अगर खिलाड़ी ने सही तालमेल दिखाया होता, तो विकेट मिलना तय था। अब इस कॉमेडी ऑफ एरर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग पीएसएल का मजाक उड़ा रहे हैं।
मैच का परिणाम कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पेशावर जल्मी ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स 154 रनों पर सिमट गई। जवाब में कप्तान बाबर आजम की शानदार 71 रनों की पारी की बदौलत पेशावर जल्मी ने 8 विकेट से जीत हासिल की। यह इस सीजन में पेशावर जल्मी की लगातार पांचवीं जीत रही।
Comedy of errors in #PSL pic.twitter.com/xWnrySjlMK
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) April 15, 2026
ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली में कल इन रास्तों पर न निकलें, VVIP मूवमेंट और कॉलेज फेस्ट से जाम के आसार
लालू ने बेटे तेज प्रताप का काटा जन्मदिन का केक, सियासी बयानबाजी से गर्माई बिहार की राजनीति
मौत को मात: आग में घिरे शख्स ने हाई-वोल्टेज तारों पर चलकर बचाई जान, वीडियो वायरल
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में सन्नाटा: बांग्लादेश के दिग्गज तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने लिया संन्यास
मलबे से निकली मासूमियत: जब युद्ध के अंधेरे में भी बच्चों ने बनाए सूरज
एक भी रेपिस्ट सड़क पर नहीं घूमेगा, महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को नौकरी ही हमारा लक्ष्य : सुवेंदु अधिकारी
बिहार का मौसम: सीमांचल में बारिश की राहत, तो पटना-गया में लू का ‘येलो अलर्ट’
महिला आरक्षण: प्रियंका गांधी ने परिसीमन और OBC भागीदारी पर उठाए गंभीर सवाल
IPL 2026: क्विंटन डी कॉक की वानखेड़े में आतिशबाजी, पहले ही मैच में शतक ठोक विराट कोहली की बराबरी की
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सड़क हादसों का तांडव: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार