भारत में आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच बांग्लादेश क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय रुबेल ने अपने 13 साल के शानदार करियर को विराम देते हुए फैंस को भावुक कर दिया है।
रुबेल हुसैन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, नेशनल टीम मेरा इमोशन रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब अलविदा कहना जरूरी हो जाता है। उन्होंने अपने प्रशंसकों, परिवार और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
रुबेल हुसैन का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने बांग्लादेश के लिए कुल 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 36, वनडे में 129 और टी20 फॉर्मेट में 28 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
रुबेल हुसैन को क्रिकेट इतिहास में हमेशा 2015 वर्ल्ड कप के उस जादुई स्पेल के लिए याद किया जाएगा, जिसने बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेलते हुए रुबेल ने 145 किमी/घंटा की रफ्तार से कहर बरपाया था।
उन्होंने उस मैच में 53 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को लगातार गेंदों पर बोल्ड कर उन्होंने जो मैच पलटा था, उसे आईसीसी ने टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन स्पेल में से एक माना था। रुबेल का यह प्रदर्शन हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा रहेगा।
🚨 JUST IN 🚨
— Akash Ghosh (@ghosh_akas67248) April 15, 2026
Bangladesh pacer Rubel Hossain announces his retirement from international cricket aged 36
Rubel will continue to play domestic cricket though.[Cricbuzz] pic.twitter.com/aR3OorwJnu
डिप्टी CM की कुर्सी को निशांत ने मारी लात , जेडीयू विधायक बोले- उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है
पाकिस्तान का बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब: चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार, भारी हथियार बरामद
नूर खान एयरबेस को अभेद्य किला बना रहा पाकिस्तान, भारत की निगरानी पर लगेगा ब्रेक?
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा: दर्शन को निकले 8 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
नूर अहमद का जादुई स्पेल: 25 करोड़ के कैमरून ग्रीन को पहली गेंद पर ही दिखाया पवेलियन का रास्ता
दिल्ली में पानी का संकट: चंद्रावल प्लांट में मरम्मत के चलते आज इन इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप
6.2 किमी के लिए मात्र 35 रुपये? डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, वीडियो देख भड़के लोग
रामायण का वो वेल्डिंग वाला सीन: क्या आपने देखी है ये अजीबोगरीब फिल्म?
तेहरान में गले मिलने के क्या हैं मायने? क्या पाकिस्तान बन रहा है ईरान-अमेरिका के बीच का शांति दूत ?
धर्मांतरण का नया प्रोपेगेंडा: सनातन को कमजोर दिखाने की शातिराना साजिश बेनकाब