अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सीधे ईरानी बंदरगाहों और तटरेखा की नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी जलडमरूमध्य तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे ईरान की मुख्य धमनियों को निशाना बना रही है।
जब्त होंगे डार्क फ्लीट जहाज अमेरिकी नौसेना को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी ईरानी जहाज या उन्हें सहायता पहुंचाने वाले जहाजों को रोकें। इसमें ईरान का डार्क फ्लीट भी शामिल है, जो तेल ढोने का काम करता है। अमेरिकी युद्धपोत अब हर गुजरते जहाज को चेतावनी दे रहे हैं और नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश पर बल प्रयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
तैयार है बटन , रक्षा मंत्री की दो टूक अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि यह मुकाबला बराबरी का नहीं है। उन्होंने कहा, हम आप पर नजर रख रहे हैं। हम जानते हैं कि आपके सैन्य संसाधन कहां हैं। हम आपके ऊर्जा उद्योग और बिजली उत्पादन ढांचे को पूरी तरह तबाह करने में सक्षम हैं। हम ऐसा करना नहीं चाहते, लेकिन एक बटन दबते ही हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
दोहरे मोर्चे पर ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी पेंटागन ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी की शुरुआत की है। यह सैन्य नाकाबंदी के साथ मिलकर काम कर रहा है। अमेरिका का स्पष्ट संदेश है कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए बातचीत का रास्ता अपनाना पड़े या सैन्य ताकत का उपयोग करना पड़े।
वैश्विक संकट: ईंधन का अकाल ईरान और अमेरिका के बीच पिछले छह हफ्तों से जारी इस तनाव ने दुनिया को संकट में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख के अनुसार, यूरोप के पास अब केवल छह हफ्तों का जेट ईंधन बाकी बचा है। आपूर्ति बाधित होने के कारण उड़ानों को रद्द करने की नौबत आ गई है। वहीं, चीन ने भी ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को निर्बाध रखने की मांग की है, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चरमराने से बचाया जा सके।
Secretary Hegseth just delivered a message to Iranian military leadership:
— DOW Rapid Response (@DOWResponse) April 16, 2026
We are watching you. Our capabilities are not the same—our military and yours. Remember, this is NOT A FAIR FIGHT.
We know what military assets you are moving and where you are moving them. While you… pic.twitter.com/Mo5F5nBhIg
रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों हैं बेस्ट? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खोला राज
महिला आरक्षण पर संसद में घमासान: अमित शाह ने दो टूक कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण संभव नहीं
MI vs PBKS: 1 करोड़ के खिलाड़ी का बवंडर, पहले ही मैच में ठोका तूफानी शतक; रोहित शर्मा ने खड़े होकर बजाई तालियां
बाहर बैठे खिलाड़ी का धमाका: क्विंटन डिकॉक के शतक ने पलटी बाजी, रचा इतिहास
लोकसभा में महासंग्राम: महिला आरक्षण बिल पर बंटा सदन, 86 NDA सांसदों की गैर-मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल
मौत को मात: आग में घिरे शख्स ने हाई-वोल्टेज तारों पर चलकर बचाई जान, वीडियो वायरल
क्या चीन साउथ चाइना सी में होर्मुज जैसा अड़ंगा डाल रहा है? सैटेलाइट इमेज से खुली पोल
रामायण का वो वेल्डिंग वाला सीन: क्या आपने देखी है ये अजीबोगरीब फिल्म?
चीन दौरे से पहले ट्रंप का दोस्ताना दांव: बोले- शी जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे
गढ़वा: आवास योजना में खुली भ्रष्टाचार की पोल, जरूरतमंदों को दरकिनार कर अपात्रों पर मेहरबान अधिकारी