बिहार की सियासत में आज एक बड़ा दिन है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय में इस ऐतिहासिक पल के लिए जश्न का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
दुल्हन की तरह सजा BJP मुख्यालय पटना के बीजेपी दफ्तर को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। भगवा रंग का विशाल एंट्री गेट बनाया गया है, जो दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पूरे परिसर में सफेद और भगवा गुब्बारे लगाए गए हैं।
कमल के फूल की भव्य सजावट दफ्तर की सजावट में कमल का फूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लाइटों से सजा यह फूल पूरे परिसर में चमक बिखेर रहा है। मुख्य द्वार को भगवा कपड़ों और हरी तोरण से सजाया गया है, जहां से नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रवेश होगा।
कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दावत शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उनके सम्मान में एक विशेष स्टेज तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए दावत का खास इंतजाम किया गया है।
बूंदी और गरमा-गरम पूड़ी-सब्जी बीजेपी मुख्यालय का परिसर इस वक्त पकवानों की खुशबू से महक रहा है। हलवाई लगातार बूंदी छानने में जुटे हैं ताकि स्वादिष्ट लड्डू तैयार हो सकें। इसके साथ ही मेहमानों और कार्यकर्ताओं के लिए गरमा-गरम पूड़ी-सब्जी का भी खास प्रबंध किया गया है।
भव्य स्वागत की तैयारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी इसी स्टेज से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। इसे पार्टी की ओर से शक्ति प्रदर्शन और जश्न के रूप में देखा जा रहा है। पटना लोकभवन में सुबह 10:50 बजे शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा।
*बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है.#Bihar | #SamratChoudhary | @tabishh_husain | @vikasbha pic.twitter.com/cc9OFozbDk
— NDTV India (@ndtvindia) April 15, 2026
मौत का लाइव स्टंट: रेलवे स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट के तारों के बीच भिड़े युवक
फतेहपुर के मशहूर चायवाले का दर्द: अखिलेश यादव ने कहा, ‘चिंता न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं’
GJU विवाद: दुष्यंत चौटाला का पुलिस पर तीखा हमला, तस्वीरों से खोली झूठे दावों की पोल
विदेश यात्रा के लिए टैक्स क्लियरेंस अनिवार्य? सरकार ने वायरल दावे का सच बताया
‘हमाम में सब नंगे हैं...’: महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच पप्पू यादव का विवादित दावा, नेताओं पर मढ़ा पोर्न देखने का आरोप
PSL 2026: क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने नियमों का उड़ाया मजाक, बाहर हो चुके खिलाड़ी को भी खिलाया मैच
राष्ट्र के नाम संबोधन या चुनावी भाषण? पीएम मोदी पर क्यों भड़का विपक्ष
बंगाल की रणभूमि: 4 मई को तय होगा ममता की सत्ता का भविष्य या BJP का खेला
काव्या मारन के जश्न पर मचा बवाल: जीत के बाद ट्रोल हुईं SRH की CEO, यूजर्स ने उठाए तीखे सवाल
IPL की वह शुरुआत: जब धोनी बने सबसे महंगे और आइकन प्लेयर्स का चला था दांव