डेस्क: जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चौटाला ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस एसपी के दावों के खिलाफ सबूत बताया है।
पुलिस के दावों की सच्चाई पर सवाल दुष्यंत चौटाला ने एसपी के आधिकारिक प्रेस नोट को पूरी तरह से झूठा करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस और ज़मीनी हकीकत के बीच भारी अंतर है। चौटाला ने चार प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से पुलिस के बयानों को चुनौती दी है।
हथियार और रास्ते का विवाद पुलिस का कहना था कि सीआईए कर्मी ऑफ ड्यूटी था और उसके पास कोई हथियार नहीं था। लेकिन, चौटाला द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कथित तौर पर उक्त कर्मी को हथियार दिखाते हुए रास्ता रोकते देखा जा सकता है। पुलिस ने दावा किया था कि कोई रास्ता नहीं रोका गया, जबकि तस्वीरें इसके उलट कहानी बयां कर रही हैं।
AK-47 और संदिग्ध वाहन का राज चौटाला का सबसे गंभीर आरोप पुलिस के हथियारों और वाहनों को लेकर है। पूर्व डिप्टी सीएम ने उन तस्वीरों को सबूत के तौर पर पेश किया है, जिनमें एसपी ऑफिस के भीतर स्टाफ के पास AK-47 देखी जा सकती है।
इसके अलावा, उन्होंने एक सफेद बोलेरो की तस्वीर भी जारी की है। चौटाला का आरोप है कि अवैध नंबर प्लेट और काले शीशे वाली यह गाड़ी पिछले डेढ़ साल से टेंपरेरी नंबर पर चल रही है और इसी वाहन का इस्तेमाल उनका रास्ता रोकने के लिए किया गया।
निष्पक्ष जांच की मांग चौटाला ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि पुलिस तथ्यों को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि साझा की गई तस्वीरें प्रशासन की पारदर्शिता की पोल खोलने के लिए काफी हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, इन तीखे आरोपों के बाद अभी तक पुलिस विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस खुलासे ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।
एसपी का कहना है कि सीआईए कर्मी ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था और उसके पास कोई हथियार नहीं था। लेकिन नीचे दी गई तस्वीरें उनके प्रेस नोट की बातों को खुद ही झुठलाती हैं:
— Dushyant Chautala (@Dchautala) April 18, 2026
1. दावा: रास्ता नहीं रोका गया
तस्वीर: साफ दिख रहा है कि पवन रास्ता रोककर, हथियार दिखाते हुए आगे बढ़ रहा है।
2. दावा:… pic.twitter.com/utZSppcJ5Z
होर्मुज में भारतीय टैंकर पर फायरिंग: आगे बढ़ने की इजाजत दी, फिर हमला क्यों? – वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या महिला आरक्षण पर होगा बड़ा ऐलान?
होर्मुज पर ईरान की ओपन-शट नीति: क्या यह अमेरिका पर दबाव बनाने की कूटनीति है?
गढ़वा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक , 61 ट्रैक्टर अवैध स्टॉक जब्त
विदेश यात्रा के लिए टैक्स क्लियरेंस अनिवार्य? सरकार ने वायरल दावे का सच बताया
फोन बंद करो, आराम करो और Bibi को ब्लॉक कर दो... ईरान ने ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक
कानपुर में कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: 11 साल की जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या
क्या आज SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी? अभ्यास वीडियो ने फैंस की बढ़ा दी धड़कनें
बिलासपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: सरेराह खुद को पेट्रोल से जलाया, 80% झुलसा युवक
भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहे अफगानी स्टार शापूर जादरान, तस्वीरें देख फैंस की आंखें हुईं नम