नोएडा में सोमवार को भड़के श्रमिक आंदोलन और उपद्रव के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए सरकार ने उनकी मजदूरी में करीब 21 फीसदी की अंतरिम वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
हिंसा के बाद सरकार का बड़ा फैसला सोमवार को नोएडा में श्रमिक आंदोलन हिंसक हो गया था, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ की। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने और श्रमिकों की मांगों को पूरा करने के लिए सीएम योगी ने एक हाईपावर कमिटी का गठन किया था, जिसकी सिफारिशों के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी की गई है।
अब कितनी मिलेगी सैलरी? गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जानकारी दी कि अब जिले में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 13,690 रुपये से लेकर 16,868 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ा हुआ वेतनमान 1 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा। सोशल मीडिया पर चल रही 20 हजार रुपये मानदेय की खबरों को प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक बताया है।
आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों (संविदाकारों) को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी आउटसोर्सिंग एजेंसी या उनके किसी कर्मचारी द्वारा उपद्रव या हिंसा की जाती है, तो एजेंसी को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसी कंपनियों का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा और उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
शांति बनाए रखने की अपील प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिलाधिकारी ने दोहराया कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में दो संदिग्ध हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
*#WATCH | Noida, UP: Noida DM Medha Roopam says, ...I would like to thank the Chief Minister for forming a high-powered committee, which met the workers primary demand for a wage increase... Now, wages have been set between Rs 13,690 and Rs 16,868 for various categories of… pic.twitter.com/LU9dr9E2aq
— ANI (@ANI) April 15, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की दहाड़: CBI-ED की हर मांग आदेश कैसे बन जाती है?
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: तिरंगे में लिपटीं आशा भोसले, भावुक हुए सचिन और तब्बू
1993 के बाद पहली बार: वाशिंगटन में इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का शिकंजा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छापेमारी से हड़कंप
आग उगलती गेंद: कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन के बिखेरे स्टंप, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
बिहार की सत्ता में नया युग: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपाई मुख्यमंत्री, नीतीश का सक्रिय राजनीति से संन्यास
बिहार: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के लिए BJP दफ्तर में खास तैयारियां, बूंदी और पूड़ी-सब्जी की महक से गूंजा मुख्यालय
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका ने 10,000 सैनिकों के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाया नौसैनिक जाल
आशा भोसले के निधन पर सोनिया गांधी से हुई बड़ी चूक, पत्र में दिवंगत बेटे का नाम देख भड़के लोग
आशा भोसले को सम्मान: वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक टला, बॉलीवुड ने झुकाया सिर