वाशिंगटन: दशकों से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक सीधी बातचीत हुई है। 1993 के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों ने किसी मंच पर आमने-सामने बैठकर शांति की संभावनाओं को तलाशा है।
इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की। उनके साथ काउंसलर माइकल नीधम और लेबनान में अमेरिकी राजदूत लिसा ए. जॉनसन मौजूद थे। बातचीत में इजरायल का प्रतिनिधित्व वहां के राजदूत येचिएल लीटर ने किया, जबकि लेबनान की ओर से राजदूत नदा हमदेह मोआवाद शामिल हुईं।
अमेरिकी प्रशासन ने इस बैठक को एक ऐतिहासिक मोड़ करार दिया है। अमेरिका का स्पष्ट मानना है कि लेबनान में बाहरी हस्तक्षेप खत्म होना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह वहां की सरकार का नियंत्रण होना चाहिए। वॉशिंगटन का जोर इस बात पर है कि यह वार्ता भविष्य में एक मुकम्मल शांति समझौते की नींव रखेगी, जिससे लेबनान के आर्थिक पुनर्निर्माण का रास्ता साफ होगा।
बैठक के दौरान दोनों देशों का रुख स्पष्ट रहा। इजरायल ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता लेबनान से सभी गैर-सरकारी हथियारबंद गुटों (हिजबुल्लाह) का सफाया और आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। हालांकि, इजरायली राजदूत ने इसे सार्थक बातचीत बताया, लेकिन स्पष्ट किया कि सैन्य अभियान फिलहाल जारी रहेगा।
वहीं, लेबनान की राजदूत नदा हमदेह मोआवाद ने तत्काल सीजफायर और विस्थापित नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी को प्राथमिकता दी है। उन्होंने मानवीय संकट को कम करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
दोनों पक्षों ने वाशिंगटन में हुई इस चर्चा को अपनी-अपनी सरकारों के साथ साझा करने का फैसला किया है। इजरायली राजदूत के अनुसार, हिजबुल्लाह के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच भविष्य में बेहतर सहयोग की संभावना है। हालांकि अभी मतभेद गहरे हैं, लेकिन आने वाले हफ्तों में फिर से मुलाकात की उम्मीद जताई जा रही है।
यह बातचीत क्या केवल एक औपचारिकता है या यह वाकई मध्य-पूर्व में एक नए युग की शुरुआत है? दुनिया की नजरें अब अगली बैठक पर टिकी हैं।
JUST IN: 🇺🇸🇮🇱🇱🇧 US facilitates rare Israel-Lebanon talks in Washington, with Sec. Rubio overseeing discussions; Israel seeks Hezbollah disarmament, Lebanon pushes for ceasefire, citing constructive but unclear progress. pic.twitter.com/gLSteLT6wl
— BRICS Monitor (@BRICStracker) April 15, 2026
शतक से 9 रन दूर चूके ईशान किशन, हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 217 रनों का लक्ष्य
सत्ता के नशे में चूर! भाजपा विधायक की बेटी ने बीच सड़क युवक को पीटा, वीडियो वायरल
आशा भोसले की अंतिम विदाई में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख-सलमान? सामने आई असली वजह
IPL डेब्यू में बरपा कहर: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने पहले ही ओवर में रचा इतिहास?
आशा भोसले के निधन की खबर दिखाने पर पाकिस्तान में मचा बवाल, जियो टीवी को थमाया गया नोटिस
काम की तलाश में कूड़े के ट्रक में कैद होकर जा रहे थे 70 फिलिस्तीनी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
एमएस यूनिवर्सिटी डांस विवाद: कला पर राजनीति हुई भारी, छात्रा ने बयां किया अपना दर्द
आशा भोसले को सम्मान: वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक टला, बॉलीवुड ने झुकाया सिर
होर्मुज में महा-नाकाबंदी : ट्रंप ने ईरान को दी सीधी चुनौती, भड़का तेहरान बोला- हम तैयार हैं
होर्मुज स्ट्रेट में आर-पार की जंग: ईरान के समर्थन में चीन उतरा, अमेरिका ने दी चेतावनी