मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक युवक के साथ बीच सड़क मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बैंक से बाहर बुलाकर की बदसलूकी पीड़ित राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश के अनुसार, 13 अप्रैल को वह गौरझामर के एक बैंक में मौजूद था। तभी एक व्यक्ति ने उसे आकर कहा कि विधायक की बेटी प्रिंयका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं।
पीड़ित जैसे ही बैंक से बाहर निकला, उसने देखा कि प्रियंका अपनी सफेद रंग की स्कोर्पियो में बैठी थीं। आरोप है कि बाहर आते ही प्रियंका ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर जूता उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मेरे पिता के खिलाफ काम करने का अंजाम पीड़ित ने जब अपनी गलती जाननी चाही, तो प्रियंका ने कथित तौर पर कहा, तुम मेरे पिता के खिलाफ काम कर रहे हो। सूत्रों के मुताबिक, राजेश शर्मा विधायक के भाई और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ काम करता है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद ही इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन पुलिस अभी तक कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है, इसलिए पुलिस जानबूझकर ढिलाई बरत रही है।
कानून हाथ में लेने का हक किसे? बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद था, तो उसे कानूनन सुलझाने के बजाय बीच सड़क किसी व्यक्ति पर जूते बरसाने का अधिकार किसने दिया? क्या सत्ता की हनक में कानून को ताक पर रखकर आम नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित है? अब देखना यह है कि क्या पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर प्रियंका पटेरिया पर FIR दर्ज करती है या यह मामला रसूख के दबाव में दब जाएगा।
भाजपा विधायक की बेटी ने बीच सड़क युवक पर बरसाए जूते
— Lallu Ram (@lalluram_news) April 14, 2026
सागर। जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक व्यक्ति से मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,… pic.twitter.com/hUAEhvIzwn
नोएडा में हिंसक हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम; इन रास्तों से बचें
शतक से 9 रन दूर चूके ईशान किशन, हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 217 रनों का लक्ष्य
मम्मी कसम, एक ही कैप है! अंगकृष रघुवंशी के मजेदार जवाब ने जीता फैंस का दिल
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें CM: भाजपा के 75 साल के इतिहास में पहली बार मिला अपना मुख्यमंत्री
मैदान पर भिड़े पंड्या ब्रदर्स: क्या हार्दिक और क्रुणाल के रिश्तों में आ गई है दरार?
सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल
AAP का राज्यसभा सांसदों को सख्त संदेश: 3 दिन सदन में रहना अनिवार्य, जानें क्या है व्हिप का मतलब
ऑपरेशन सिंदूर और अजित डोभाल का कड़ा संदेश: युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, मनोबल से जीते जाते हैं
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: नतीजों का न करें इंतज़ार, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम
नोएडा में दहला औद्योगिक क्षेत्र: वेतन के लिए मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा