आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। चेन्नई में होने वाले मुकाबले से पहले उनके एक जवाब ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
क्या है पूरा मामला? चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कई फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान एक प्रशंसक ने मजाक में अंगकृष रघुवंशी से उनकी केकेआर कैप मांग ली।
रघुवंशी ने इस पर बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, भाई, टोपी मुझे एक ही मिलती है। मैं पैदा थोड़ी ना कर दूंगा टोपी। मम्मी कसम, एक ही कैप है। उनके इस मासूम और फनी जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विनम्रता के मुरीद हुए फैंस भले ही रघुवंशी ने कैप देने से मना कर दिया, लेकिन फैंस को उनका व्यवहार बहुत पसंद आया। ऑटोग्राफ देने के दौरान वे काफी विनम्र दिखे और फैंस के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
केकेआर के लिए उम्मीद की किरण अंगकृष रघुवंशी इस सीजन में केकेआर के लिए एक चमकता सितारा बनकर उभरे हैं। खराब दौर से गुजर रही टीम के लिए रघुवंशी ने अब तक 4 मैचों में 51.67 की औसत से 155 रन बनाए हैं। वे फिलहाल केकेआर के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
जीत की तलाश में केकेआर केकेआर का आईपीएल 2026 सफर अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम को शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। फिलहाल अंक तालिका में केकेआर 10वें स्थान पर है।
मंगलवार को जब केकेआर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा, तो टीम की नजरें टूर्नामेंट की पहली जीत पर होंगी। हालांकि, फॉर्म में चल रही सीएसके को उन्हीं के घर में हराना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती होगी।
*🎙️FAN ASKED ANGKRISH RAGHUVANSHI FOR HIS KKR CAP & HE GAVE A HILARIOUS RESPONSE :
— KKR Karavan (@KkrKaravan) April 13, 2026
🗣️ Bhai, cap mujhe ek hi milta hai. Main paida thodi na kar dunga cap. Mummy kasam, ek hi cap hai. pic.twitter.com/vVVSaHTf4y
IPL 2026: RCB से मिली हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- अब आत्ममंथन का समय आ गया है
आशा भोसले को ट्रिब्यूट देना पड़ा भारी, पाकिस्तानी चैनल को मिला कारण बताओ नोटिस
खुद को ईसा मसीह बताने पर उतरे ट्रंप: पोप लियो की आलोचना कर विवादों में घिरे
ईरान की मार से छलनी हुआ अमेरिकी एयरफोर्स का जंबो प्लेन , तस्वीरों ने खोली पोल
नोएडा में उबाल: कम वेतन और शोषण के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर मचा बवाल
वेटिकन से सीधी जंग: डोनाल्ड ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, AI तस्वीर ने बढ़ाई खलबली
NHAI इंटर्नशिप 2026: इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट छात्रों के लिए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये
वैष्णो देवी के दरबार में चमत्कार : 5 साल से लापता बेटा भीख मांगते हुए मिला, मां-बहन से हुआ भावुक मिलन
पूर्णिया: पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई
मुझे भ्रष्ट मान लिया गया था , केजरीवाल ने हाई कोर्ट में जज पर उठाए सवाल