स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी जादुई आवाज ने दशकों तक सीमाओं से परे जाकर लोगों के दिलों पर राज किया। भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी उनके लाखों प्रशंसक उनकी मौत पर गमगीन हैं। लेकिन इस दुखद घड़ी में भी पाकिस्तान सरकार की नफरत की नीति सामने आ गई है।
जियो टीवी को मिला कारण बताओ नोटिस पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक, पेमरा (PEMRA) ने जियो टीवी को एक शो-कॉज नोटिस जारी किया है। चैनल पर आरोप है कि उन्होंने आशा भोसले के निधन की खबर के साथ उनके गीतों और फिल्मों के दृश्यों को प्रसारित किया, जो पाकिस्तान के कानूनों का उल्लंघन है।
कानून का हवाला देकर दबाई गई संवेदना पेमरा ने अपने नोटिस में तर्क दिया है कि 2018 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कंटेंट के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। नियामक के अनुसार, जियो टीवी ने पेमरा अध्यादेश 2002 की धारा 20 (एफ) का उल्लंघन किया है। उनका कहना है कि चैनल को किसी भी भारतीय सामग्री के प्रसारण से बचना चाहिए था।
प्रबंधन ने उठाए सवाल जियो टीवी के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा, प्रतिष्ठित कलाकारों को श्रद्धांजलि देना हमारी परंपरा रही है। आशा भोसले जैसी महान हस्ती के लिए तो हमें और भी अधिक यादगार गाने दिखाने चाहिए थे, लेकिन नियामक ने इसे प्रतिबंधित करने का रास्ता चुना।
शांति के दावों की धज्जियां एक तरफ पाकिस्तान के शीर्ष हुक्मरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति और भाईचारे की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक महान गायिका के निधन पर शोक जताने को भी अपराध मान लिया जाता है। संगीत और कला को राजनीति के चश्मे से देखने की यह घटना पाकिस्तान की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है, जहाँ आम जनता की भावनाओं से ऊपर सरकार का एजेंडा है।
PEMRA has issued a show-cause notice to Geo News for airing content related to the legendary subcontinent singer Asha Bhosle.
— Azhar Abbas (@AzharAbbas3) April 13, 2026
It has always been customary to revisit and celebrate the work of iconic artists when reporting on them. In fact, for an artist of Asha Bhosle’s stature,… pic.twitter.com/AuhFPyGZCL
IPL 2026: रोहित और कोहली की चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्या आगे खेल पाएंगे दिग्गज?
युद्ध के बीच बुलेटप्रूफ जैकेट पहन लेबनान पहुंचे नेतन्याहू, सैनिकों के सामने दुश्मन को दी खुली चेतावनी
SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का मास्टरस्ट्रोक, वैभव के बाद अब 20 साल के इस तूफानी बल्लेबाज को मिला मौका
सुदामा पर अपना ओवरकोट ओढ़ाना... बाबासाहेब के उस किस्से से भावुक हुए सीएम योगी
मुझे भ्रष्ट मान लिया गया था , केजरीवाल ने हाई कोर्ट में जज पर उठाए सवाल
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की आंखों में आंसू: आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए टूटा दिग्गज का दिल
होर्मुज पर मैथ्स का दांव: ईरान ने फॉर्मूले से दी ट्रंप को चेतावनी, तेल बाजार में मचेगी खलबली
आशा भोसले को अंतिम विदाई: दादी को खोकर बिलख पड़ीं पोती जनाई, तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं
RR vs SRH: मैं गेंदबाज नहीं गेंद देखता हूं , वैभव सूर्यवंशी की इस हुंकार से सहमे हैदराबाद के गेंदबाज
पवेलियन लौटते ही आपा खो बैठे विराट कोहली, फेंक दिया हेलमेट; वायरल हुआ वीडियो