तनाव के चरम पर अमेरिका-ईरान संबंध अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। पाकिस्तान में शांति वार्ता के विफल होने के बाद, स्थिति और भी विस्फोटक हो गई है। अमेरिका ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में नाकेबंदी शुरू कर दी है।
सेंटकॉम का सख्त फरमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने नौसैनिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, जो भी जहाज इस ब्लॉकेड का उल्लंघन करेगा, उसे न केवल रोका जाएगा, बल्कि हिरासत में भी लिया जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि हॉर्मुज ब्लॉकेड तोड़ने वाले किसी भी संदिग्ध जहाज के खिलाफ क्रूर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रंप का कड़ा रुख: दुनिया को धमकाना बंद करे ईरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दुनिया को ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी देश को वैश्विक दबाव बनाने की इजाजत नहीं देगा। ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा, ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। हम इसे या तो बातचीत से सुलझाएंगे या फिर खुद कार्रवाई करके।
सीजफायर के बाद क्या होगा? जब ट्रंप से यह पूछा गया कि अगर सीजफायर तक कोई समझौता नहीं हुआ तो परिणाम क्या होंगे, तो उन्होंने रहस्यमयी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह ईरान के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की मुख्य नौसेना पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी है।
ऊर्जा सुरक्षा पर अमेरिका का दावा ट्रंप ने ऊर्जा संकट की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कई जहाज अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं, जो दुनिया का सबसे बेहतर तेल लेकर आ रहे हैं। ट्रंप का संदेश साफ है—अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
#WATCH | US President Donald Trump says, ... We can t let a country blackmail or extort the world because that is what they are doing, they are really blackmailing the world. We are not going to let that happen... Many ships are heading to our country right now as we speak to… pic.twitter.com/NvyGjZZ5im
— ANI (@ANI) April 13, 2026
बिलासपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: सरेराह खुद को पेट्रोल से जलाया, 80% झुलसा युवक
अपने घर की महिलाएं सांसद, दूसरों की बेटियों पर ताला : नारी शक्ति बिल पर विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही गरमाई बिहार की सियासत, पप्पू यादव का तीखा बयान- अब कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा
कैमरन ग्रीन का गगनचुंबी छक्का: टाटा की 5-स्टार सियारा कार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
चैंपियन कोच का जाना, विजेता कप्तान का अपमान: केकेआर के पतन की 4 बड़ी वजहें
भारी-भरकम काम बना खेल: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्रामीण भारत का देसी जुगाड़
ईरान में उतरे चीन के रहस्यमय विमान: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ कोई नया सीक्रेट गेम ?
DA Hike 2026: कर्मचारियों को 2% की राहत, लेकिन बेसिक में मर्जर की मांग ने पकड़ा जोर
मोदी सरकार के बिल पर संकट: अखिलेश यादव ने CM योगी का पुराना वीडियो निकालकर घेरा
NDA में रार: शराबबंदी पर सम्राट चौधरी की दो टूक तो मांझी ने दिखाया आईना