भारतीय संगीत की दुनिया के लिए आज एक बेहद दुखद दिन है। सुरों की मल्लिका और अपनी जादुई आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्षीय गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल में चल रहा था इलाज बताया जा रहा है कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया।
कासा ग्रांडे में होगा अंतिम दर्शन गायिका के बेटे आनंद भोसले ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रशंसक और चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए उनके निवास स्थान कासा ग्रांडे , लोअर परेल पहुंच सकते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे से यहां अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है।
शिवाजी पार्क में दी जाएगी अंतिम विदाई आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में संपन्न होगा। इस दौरान फिल्म और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
संगीत की एक युग का अंत आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। उन्होंने हजारों गाने गाए, जो कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनकी गायकी का अंदाज और विविधता उन्हें अन्य गायकों से अलग बनाती थी। उनके जाने से भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा।
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle s son, Anand Bhosle says, My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park. https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
उज्जैन में गैंगवार का खौफनाक वीडियो: घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद झुलसे तो दुम दबाकर भागे बदमाश
बंगाल में योगी का बुलडोजर और जय श्रीराम : पिछली बार रैलियों का असर क्या रहा?
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के निधन से स्तब्ध देश, पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल
अंपायर से भिड़े रोहित शर्मा: बैट चेकिंग के दौरान मैदान पर दिखा ‘हिटमैन’ का गुस्सा
गयाजी में बालू माफियाओं का तांडव: पुलिस टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से गूंजा इलाका
हंगरी में ऐतिहासिक बदलाव: 16 साल बाद विक्टर ओर्बन का युग खत्म, पीटर मैग्योर की सुनामी जीत
अमेरिका का बड़ा एक्शन: ईरान से जुड़ा हर जहाज अब निशाने पर, 13 अप्रैल से नाकाबंदी शुरू
मुर्शिदाबाद में ओवैसी का ममता पर बड़ा प्रहार, पुरानी फाइलों से निकाला बीजेपी कनेक्शन
रविचंद्रन अश्विन की सलाह पर भड़के उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
सिर पर कैमरा और हाथों से सिलाई: क्या भारतीय मजदूर अनजाने में रच रहे हैं अपनी बेरोजगारी की पटकथा?