अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों और उनसे गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, जिसका उद्देश्य ईरान की आर्थिक गतिविधियों पर नकेल कसना है।
क्या है अमेरिकी नौसेना का नया आदेश?
केंद्रीय कमान के अनुसार, अमेरिकी नौसेना अब उन सभी जहाजों की तलाशी लेगी और उन्हें रोकेगी जिन्होंने ईरान को किसी भी प्रकार का टोल टैक्स दिया है। यह नाकाबंदी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों पर लागू होगी।
हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि जो जहाज ईरान का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। नाविकों को निर्देश दिया गया है कि वे ओमान की खाड़ी या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने के लिए चैनल 16 के माध्यम से अमेरिकी नौसेना से संपर्क करें।
क्यों बिगड़ी बात?
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही पीस डील पर बात नहीं बन पाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि 20 घंटों की लंबी बातचीत के बावजूद परमाणु हथियारों के मुद्दे पर कोई समाधान नहीं निकल सका, जिसके बाद उन्होंने नाकाबंदी का कड़ा फैसला लिया।
इसके अलावा, ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनकी सेना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को भी नष्ट करना शुरू करेगी। होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव का केंद्र बना हुआ है।
ईरान का पलटवार: महंगे तेल के लिए तैयार रहें
ईरान ने इस नाकाबंदी पर सीधे तौर पर चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कलीबाफ ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते हुए कहा कि इस कार्रवाई का सीधा असर अमेरिका पर ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि नाकाबंदी से तेल और गैस की कीमतें आसमान पर पहुंच जाएंगी। कलीबाफ ने स्पष्ट किया कि जो कीमतें आज अमेरिका को अधिक लग रही हैं, जल्द ही वे उन्हें याद करेंगे क्योंकि स्थिति और भी गंभीर होने वाली है।
तनाव का नया दौर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर वर्चस्व की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। ईरान जहां इस समुद्री मार्ग को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है और यहां से गुजरने वाले व्यापार पर टैक्स वसूलना चाहता है, वहीं अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुला रखने की जिद पर अड़ा है। इस नाकाबंदी के बाद अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तनाव और गहरा होने की आशंका है।
Enjoy the current pump figures. With the so-called blockade , Soon you ll be nostalgic for $4–$5 gas.
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 12, 2026
ΔO_BSOH>0 ⇒ f(f(O))>f(O) pic.twitter.com/rVxlC6vFWG
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में छलके सितारों के आंसू
एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 19,810 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी, खुलेंगे 6 नए मेडिकल कॉलेज
खुद को ईसा मसीह बताने पर उतरे ट्रंप: पोप लियो की आलोचना कर विवादों में घिरे
विराट का विस्फोटक गुस्सा: अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटते ही फेंके ग्लव्स और हेलमेट
आशा भोसले को अंतिम विदाई: दादी को खोकर बिलख पड़ीं पोती जनाई, तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं
रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला
हापुड़ में बारात लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत से कोहराम
रविचंद्रन अश्विन की सलाह पर भड़के उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
होर्मुज में बारूद का खेल: ईरानी घेराबंदी में फंसे अमेरिकी युद्धपोत, रेडियो पर गूंजी मौत की धमकी
होर्मुज पर मैथ्स का दांव: ईरान ने फॉर्मूले से दी ट्रंप को चेतावनी, तेल बाजार में मचेगी खलबली