अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं... सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने भले ही ये गाना 1961 में गाया था, लेकिन आज उनके चाहने वालों का दिल वाकई नहीं भरा है। 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकीं आशा ताई के निधन से संगीत जगत में सन्नाटा पसर गया है।
सितारों से भरा अंतिम सफर सोमवार सुबह से ही मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास कासा ग्रांडे पर दिग्गजों का तांता लगा रहा। आखिरी बार अपनी प्रिय गायिका का चेहरा देख हर किसी की आंखें नम थीं। मुंबई पुलिस ने भी उन्हें तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
पोती जनाई का टूटा सब्र दादी के जाने का सबसे गहरा दर्द उनकी पोती जनाई भोसले के चेहरे पर साफ झलक रहा था। जनाई को सिसक-सिसक कर रोते देख वहां मौजूद सितारे भी खुद को रोक न सके। जनाई को ढांढस बंधाने आए कई कलाकार खुद भी फफक कर रो पड़े।
तब्बू और पूनम ढिल्लों की नम आंखें अभिनेत्री तब्बू, जो आशा ताई के बेहद करीब थीं, उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। जनाई को संभालने के दौरान तब्बू के सब्र का बांध भी टूट गया। वहीं, पूनम ढिल्लों ने भोसले परिवार को गले लगाकर अपना दुख बांटा, इस दौरान वो भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं।
रितेश देशमुख भी हुए भावुक अभिनेता रितेश देशमुख ने भी आशा भोसले को नमन किया। जब मुलाकात के दौरान जनाई भोसले फिर से भावुक होकर रोने लगीं, तो रितेश देशमुख भी काफी दुखी नजर आए। उन्होंने जनाई को संभालते हुए उन्हें हिम्मत दी।
अंगों ने काम करना बंद कर दिया था शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था, जिस कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब 80 साल के लंबे करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 12 हजार से अधिक गाने गाकर उन्होंने संगीत की दुनिया को जो विरासत दी है, वह हमेशा अमर रहेगी।
#WATCH | Maharashtra: Mortal remains of legendary singer Asha Bhosle being wrapped in tricolour as people pay their last respects at her residence in Mumbai.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
She passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/tQWWIwRqkD
5 लाख की इनामी जिद्दी नक्सल कमांडर ढेर: सरेंडर के सख्त खिलाफ थी रूपी, अब खुद खत्म हुआ खौफ
कयामत तक याद रखा जाएगा खामेनेई का संदेश: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दी श्रद्धांजलि
91 की उम्र में तौबा-तौबा पर थिरकीं आशा भोसले: आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल
इजरायल का वजूद नामंजूर: मौलाना फजलुर रहमान की खुली धमकी, यरूशलेम पर कब्जे का किया दावा
ना कहने की कीमत मौत: प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की बेरहमी से हत्या, समाज में मचा हड़कंप
रविचंद्रन अश्विन की सलाह पर भड़के उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
दिल्ली में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि: मानवता और शांति के लिए एकजुट हुआ भारत
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में छलके सितारों के आंसू
सुदामा पर अपना ओवरकोट ओढ़ाना... बाबासाहेब के उस किस्से से भावुक हुए सीएम योगी
10-12 हजार में कैसे चलेगा घर? नोएडा में भड़के श्रमिकों का आरोप- शांति से धरना दे रहे थे, पुलिस ने बरसाईं लाठियां