उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा समाजवादी पार्टी पर की गई टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जोरदार पलटवार किया है।
क्या था बृजेश पाठक का बयान? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था, अब्दुल कब तक सपा के लिए दरी बिछाने का काम करेगा? इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
अखिलेश का तंज: पुराना अनुभव बोल रहा है अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए बृजेश पाठक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये इनका दरी बिछाने का अनुभव बोल रहा है। पहले कहीं और बिछाते थे, जब वहां कोई पूछने वाला नहीं रहा, तो अब यहां आ गए हैं।
अखिलेश ने आगे तंज कसते हुए कहा, इन्हें खुद सपाट करके दरी बना दिया गया है, जिस पर चलकर लोग कहां से कहां पहुंच गए। हार की हताशा में इनकी भाषा बिगड़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग और भ्रष्टाचार पर घेराबंदी अखिलेश ने बृजेश पाठक के पास मौजूद स्वास्थ्य मंत्रालय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, इन्हें शायद याद भी नहीं होगा कि इनका मंत्रालय कौन सा है, तभी तो वह बीमार पड़ा है। ये केवल अपनी कुर्सी की अंतिम बेला में भ्रष्टाचार के सिक्के बटोरने में लगे हैं।
ब्राह्मण उत्पीड़न का उठाया मुद्दा पूर्व सीएम ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बृजेश पाठक अपने स्वार्थ के कारण शंकराचार्य और अपने समाज के अपमान पर भी चुप रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सनातन और समाज दोनों ने इनका मानसिक बहिष्कार कर दिया है।
दो टके वाली टिप्पणी पर सवाल बृजेश पाठक द्वारा सपा को दो टके की पार्टी कहे जाने पर अखिलेश ने पलटवार किया। उन्होंने पूछा, जो समाज आपको दो टके का कहकर अपमानित कर रहा है, उनसे बुरी तरह हारने के बाद अब आप खुद कितने टके के रह गए हैं?
PDA का अपमान राजनीतिक आत्महत्या अखिलेश यादव ने साफ कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा अहंकार का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह बयान उनकी राजनीतिक आत्महत्या के समान है। अब न तो ये सनातन के रहे, न अपने समाज के और न ही सियासत के लायक बचे हैं।
Watch | यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को बताया- दो टके की पार्टी @Chitraaum | @brajeshpathakup#CharchaWithChitra #ChitraTripathiOnABP #BrajeshPathak #UPPolitics #Opposition #BJP #SamajwadiParty #ABPNews pic.twitter.com/N2any7Ddvq
— ABP News (@ABPNews) April 11, 2026
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: खाते में पहुंची ₹1500 की 35वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
शांति वार्ता फेल, अब ट्रंप के निशाने पर चीन: ईरान को हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
क्या जन नायगन की लीक के पीछे कोई साजिश? पीयूष गोयल के बयान से मचा हड़कंप
जम्मू-कश्मीर के डोडा में धरती में जोरदार कंपन, 4.6 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग
सुरों की मल्लिका का मौन: आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
कौन समय? अब मेरा टाइम चल रहा है , रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज
इस्लामाबाद में 15 घंटे की महा-बैठक बेनतीजा: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, जेडी वेंस लौटे वतन
आशा भोसले को सम्मान: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के एंथम की रिलीज टली
मजलिस में चल रही थी दूसरी शादी की चर्चा, रसोई से निकली पत्नी ने कोड़े से की पति और दोस्तों की धुलाई
मीटिंग में बस आम का जिक्र क्या हुआ, लंदन में बैठे बॉस ने घर भिजवा दी सौगात