इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही उच्च स्तरीय शांति वार्ता आखिरकार विफल हो गई है। 15 घंटे तक चली मैराथन मीटिंग के बाद भी दोनों देश किसी ठोस समझौते पर नहीं पहुंच सके। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बातचीत के टूटने की पुष्टि की है।
ईरान के लिए बड़ा झटका बातचीत के बाद जेडी वेंस ने सीधे तौर पर कहा, हमारे बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जो सकारात्मक था। लेकिन दुखद यह है कि कोई समझौता नहीं हो सका। वेंस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यह विफलता अमेरिका के बजाय ईरान के लिए कहीं अधिक नुकसानदायक साबित होगी।
ईरान की कठोर शर्तें वार्ता के फेल होने के पीछे ईरान की लंबी और सख्त मांगें बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने बातचीत की मेज पर निम्नलिखित शर्तें रखी थीं:
ट्रंप का रुख: अमेरिका की हर हाल में जीत इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समझौता हो या न हो, अमेरिका इस स्थिति में भी फायदे में है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, हमारा पलड़ा हर हाल में भारी है। उन्होंने संकेत दिया कि वार्ता के दौरान भी अमेरिका में तेल और गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
आगे क्या? बिना किसी समझौते के अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का वापस लौटना इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक खाई अभी भी बहुत गहरी है। फिलहाल, इस वार्ता के विफल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। देखने वाली बात होगी कि ईरान अब अपनी इन मांगों को लेकर क्या अगला कदम उठाता है।
.@VP in Islamabad, Pakistan: We’ve had a number of substantive discussions with the Iranians. That’s the good news. The bad news is that we have not reached an agreement — and I think that’s bad news for Iran much more than it s bad news for the United States of America. pic.twitter.com/RLIQ30btO5
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 12, 2026
CAA लागू होगा, घुसपैठियों को बाहर करेंगे : बंगाल में गरजे PM मोदी, टीएमसी पर बोला तीखा हमला
शुक्रिया दोस्त भारत! मुश्किल वक्त में ईरान ने खुलेआम की भारत की तारीफ
ईरान नहीं झुका अमेरिका के आगे: 21 घंटे की महावार्ता बेनतीजा, परमाणु विवाद पर फिर गहराया संकट
सूरज जैसी आग से टकराकर लौटे आर्टेमिस-2 के जांबाज: मौत को मात देने वाली वापसी की पूरी कहानी
मैं अपने लिए नहीं लड़ सकी : वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, षड्यंत्रकारियों को दी कड़ी चेतावनी
JEE Main 2026 Session 2: प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपना संभावित स्कोर
मुनीर की ड्रेस डिप्लोमेसी : ईरान के सामने वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; क्या है इसके पीछे का गणित?
IPL 2026: डगआउट में फोन चलाते पकड़ा गया राजस्थान रॉयल्स का मैनेजर, ललित मोदी ने उठाए सवाल
KKR vs LSG मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा , कपल की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026: हर टीम की पहली पसंद बने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, गिल से लेकर ईशान तक सब हैं कायल