राजस्थान की सियासत में खुद के लिए नहीं लड़ सकी वाले बयान पर मचे बवाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सफाई दी है। वसुंधरा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश कर राजनीतिक रंग दिया गया है।
पूर्व सीएम ने कहा कि बारां में दिया गया उनका बयान पूरी तरह से विकास कार्यों के संदर्भ में था। उन्होंने दावा किया कि कुछ षड्यंत्रकारी लोग लगातार उनकी बातों का गलत अर्थ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। राजे ने कहा कि जनता का प्यार उनके लिए किसी भी पद से बड़ा है और ऐसे षड्यंत्रकारियों को सफलता नहीं मिलेगी।
वसुंधरा ने सफाई देते हुए बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन सड़क के एलाइनमेंट की समस्या पर बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, धौलपुर में जब मेरे घर के सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग निकला, तो मुझे भी नियमों के चलते अपना घर पीछे करना पड़ा था। मैं खुद के लिए नहीं लड़ सकी, तो आपके (जनता के) घर कैसे बचा सकती थी?
वसुंधरा के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थानी अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने एक लोक-कहावत का जिक्र करते हुए कहा, चिट्ठी चूर-चूर करे, मांगे डाल और घी, मोदी सु कुन झगड़ो करे, चिट्ठी खानी नाल।
इसका सरल अर्थ है कि जिससे आपका आधार चलता है, उससे झगड़ा करना समझदारी नहीं है। राजनीतिक गलियारों में राठौड़ के इस बयान को वसुंधरा राजे के लिए एक सीधा और कड़ा संदेश माना जा रहा है।
वसुंधरा राजे का यह बयान और उस पर भाजपा नेतृत्व की प्रतिक्रिया राजस्थान की राजनीति में फिर से चर्चा का विषय बन गई है। कुछ समय पहले अखिलेश यादव और अशोक गहलोत द्वारा भी राजे के पक्ष में दिए गए बयानों ने राज्य की सियासी फिजा में हलचल पैदा कर दी थी, जिससे यह स्पष्ट है कि भाजपा के भीतर और बाहर राजे के कद व भविष्य को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।
*जिस बयान पर घमासान,उसी पर अब सफाई !#VasundharaRaje#MadanRathore#RajasthanPolitics#RajasthanNews#BreakingNews#BigStatement#PowerStruggle#RajasthanBJP@VasundharaBJP pic.twitter.com/nnlF8Un5vl
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) April 11, 2026
CUET PG 2026: आंसर की के इंतजार में बैठे छात्रों को NTA का धुरंधर अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Air Force Two: आखिर क्या है JD Vance का वह खास जेट, जिसे देख दुनिया रह गई दंग?
संसद में दिखी सियासी गर्मजोशी: पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का एनर्जी और सुरक्षा मिशन: विदेश मंत्री UAE में, विदेश सचिव यूरोप के दौरे पर
विराट कोहली का नागिन डांस और 15 साल के खतरनाक बच्चे का जलवा: सोशल मीडिया पर मची धूम
40 लाख की नौकरी गई, अब 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चला रहा इंजीनियर!
CSK vs DC: एमएस धोनी मैदान में क्यों नहीं? कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा अपडेट
दुर्ग: 5 साल की मासूम को बोरे में भरकर फेंका, पड़ोसी ने की दरिंदगी; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना घेरा
डियर वैभव : विराट कोहली ने युवा सनसनी सूर्यवंशी को दिया खास आशीर्वाद