आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, लेकिन प्रशंसकों का ध्यान अभी भी एमएस धोनी की अनुपस्थिति पर टिका है।
धोनी के नहीं खेलने का असली कारण लगातार फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि माही मैदान पर क्यों नहीं हैं? इसका मुख्य कारण उनकी काफ इंजरी (पैर की चोट) है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट कर दिया था कि धोनी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
होटल से टीम का उत्साह बढ़ा रहे माही टॉस के दौरान जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से धोनी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, धोनी भाई अभी होटल में हैं और वहां से मैच का आनंद ले रहे हैं। गायकवाड़ ने फैंस को राहत देते हुए कहा कि धोनी बहुत जल्द मैदान पर वापसी करेंगे और खेलते हुए दिखाई देंगे।
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव दिल्ली के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई ने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है। ब्रेविस की वापसी से टीम का मिडिल ऑर्डर मजबूत हुआ है, वहीं मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत को शामिल किया गया है।
पहली जीत पर है नजर चेन्नई की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब है। कप्तान गायकवाड़ का मानना है कि उनकी टीम हर विभाग में लगातार सुधार कर रही है। बल्लेबाजों का फॉर्म अच्छा है और पूरी टीम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और खलील अहमद।
𝗦𝗨𝗣𝗘𝗥 𝗦𝗔𝗧𝗨𝗥𝗗𝗔𝗬 𝗔𝗟𝗘𝗥𝗧 : Axar Patel calls it right DC opt to bowl first! 🪙😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 11, 2026
Who are you rooting for? 🤔#TATAIPL 2026 | #CSKvDC | LIVE NOW 👉 https://t.co/buHe1dnvKk pic.twitter.com/UHi1rOppcH
मिनाब स्कूल का दर्द और टूटे वादों का बोझ: अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच तेहरान का खौफनाक संदेश
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: इस्लामाबाद में आमने-सामने दोनों देश, क्या खत्म होगी दशकों की तनातनी?
अमेरिका की ओर बढ़ रहे खाली तेल टैंकर: ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने दी वैश्विक ऊर्जा शक्ति की चेतावनी
खेल-खेल में मौत को बुलावा: ड्रम पर चढ़कर गेट खोल रहा था मासूम, गले में फंसी चेन और फिर...
श्रेयस अय्यर की आंधी: क्या सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर मंडरा रहा है खतरा?
ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: कहा- होर्मुज का सच जान लें, ये कोई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग नहीं है
वैभव सूर्यवंशी के तूफान से कांपा आरसीबी, विराट कोहली से मिला खास आशीर्वाद
संसद परिसर में हुई राहुल-मोदी की खास मुलाकात: क्या हुई दोनों के बीच गुप्त चर्चा?
ऐसी बेटी सबको देना : पेट्रोल पंप पर पिता को पड़ा थप्पड़, तो बेटी ने निकाली पिस्टल और फिर...
हैरतअंगेज! मार्को यान्सन ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन कैच, ईशान किशन भी रह गए दंग