दुर्ग: 5 साल की मासूम को बोरे में भरकर फेंका, पड़ोसी ने की दरिंदगी; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना घेरा
News Image

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 5 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पहचान छिपाने और बच्ची की हत्या के इरादे से उसे बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया था।

चॉकलेट दिलाने के बहाने बनाया शिकार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बच्ची स्कूल से घर लौटी और पास की ही एक दुकान पर चॉकलेट लेने गई। आरोपी धनेश्वर साहू, जो बच्ची का पड़ोसी है, ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके मुंह को तकिए के कवर से बांध दिया ताकि वह शोर न मचा सके।

बोरे में मिली मासूम, सांस लेने में थी दिक्कत काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के कुछ युवाओं को कुएं के पास एक बोरा हिलता हुआ दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे खोला, तो अंदर बच्ची मिली। वह पसीने से तरबतर थी और उसका दम घुट रहा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

थाने पर उमड़ा ग्रामीणों का आक्रोश घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीण रात करीब 9 बजे उतई थाने पहुंच गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। ग्रामीण आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एफएसएल टीम ने आरोपी के घर से वह तकिया कवर बरामद किया है, जिससे बच्ची का मुंह बांधा गया था। पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी कर रही है ताकि मासूम को जल्द न्याय मिल सके। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इस्लामाबाद में हाई-वोल्टेज डिप्लोमेसी: ईरान-अमेरिका के बीच आर-पार की जंग या शांति का रास्ता?

Story 1

गगनयान की सुरक्षित वापसी का दमदार टेस्ट: ISRO और एयरफोर्स ने आसमान में दिखाया दम

Story 1

खाली सीट पर खून से सने बैग और जूते: इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी स्पीकर ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

Story 1

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रियान पराग, खाने-पीने के शौकीन इस नन्हे सितारे का खोला राज

Story 1

4, 4, 4, 6... हेजलवुड हुए बेबस; 15 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

Story 1

डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करने वाला लेगो वीडियो पड़ा भारी, यूट्यूब ने चैनल किया सस्पेंड

Story 1

बॉलिंग या नौटंकी? डेरिल मिचेल ने पाक गेंदबाज को बीच मैदान सिखाया सबक!

Story 1

दिल्ली में सुहावने मौसम की एक्सपायरी डेट जारी: अब 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा!

Story 1

6 हफ्ते की गिरावट के बाद निफ्टी की दमदार वापसी, 2021 के बाद दर्ज की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

Story 1

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, 26 गेंदों में ठोके 78 रन, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां