इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई उच्च-स्तरीय वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई है। लगभग 21 घंटे तक चली इस लंबी बातचीत के बाद भी दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विफलता की पुष्टि करते हुए कहा कि वे खाली हाथ अमेरिका लौट रहे हैं। वेंस ने स्पष्ट किया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने वॉशिंगटन द्वारा रखी गई बुनियादी शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया है।
पाकिस्तान की कोशिशें रहीं बेअसर वेंस ने वार्ता की विफलता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच की दूरियों को कम करने और डील तक पहुंचने में पूरी ईमानदारी से मदद की है। उन्होंने पाकिस्तानी मध्यस्थों के प्रयासों की सराहना की।
ईरान के लिए यह बुरी खबर है उपराष्ट्रपति ने कड़े शब्दों में कहा, हमने 21 घंटे तक पूरी मेहनत की, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। मुझे लगता है कि यह अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। वेंस ने दोहराया कि ईरान ने उनकी शर्तों को स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसके बाद बातचीत का कोई औचित्य नहीं बचा।
परमाणु महत्वाकांक्षा बनी सबसे बड़ी बाधा वार्ता के फेल होने के कारणों पर बात करते हुए वेंस ने विस्तार से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन परमाणु कार्यक्रम की ओर इशारा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की मुख्य शर्त यह है कि ईरान भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास न करे।
अमेरिका केवल ईरान की पुरानी परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने से संतुष्ट नहीं है। वॉशिंगटन की चिंता यह है कि ईरान भविष्य में अपनी परमाणु क्षमताओं को फिर से विकसित करने की कोशिश न करे। इसी भविष्य की सुरक्षा की गारंटी पर आकर बातचीत का पेंच फंस गया।
क्या अब बढ़ेगा तनाव? इस वार्ता के बेनतीजा रहने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगती, तो वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का एक नया दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल, दोनों देश अपने पुराने रुख पर कायम हैं, जिससे समाधान की गुंजाइश फिलहाल खत्म होती दिख रही है।
#WATCH अमेरिका-ईरान शांति बातचीत | इस्लामाबाद, पाकिस्तान: US के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वैन्स ने कहा, ...बातचीत में जो भी कमियाँ थीं, वे पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और सच में हमारी और ईरानियों की मदद करने की कोशिश की ताकि वे इस गैप को कम कर सकें और एक… pic.twitter.com/fBFdESEokE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: आज खाते में आएंगे 1500 रुपये, कहीं आपने ये काम तो नहीं छोड़ा?
दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे हैं जल्द स्वस्थ होने की कामना
सरेआम बेवफाई और सड़क पर तमाशा: पत्नी को थप्पड़ मार दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया पति
बंगाल की गर्मी में मोदी का कमल और संसद में राहुल से मुलाकात की चर्चा
संसद के गलियारे में दिखी सियासी गर्माहट: राहुल गांधी और पीएम मोदी की हुई मुलाकात, जानें क्या रही चर्चा?
क्या 21 घंटे की बातचीत बेकार? ईरान ने ठुकराईं शर्तें, परमाणु डील पर मंडराया बड़ा खतरा
नमाज पढ़ने गए दुकानदार, शातिर चोर ने पलक झपकते ही साफ किया गल्ला
मियांपुर बना रविंद्रनगर : सीएम योगी का माफियाओं को दो टूक, बोले- मिट्टी में मिलने को रहो तैयार
बिहार की सियासत में खेला का संकेत: BJP दफ्तर से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल