जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के कारण स्थानीय लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है।
प्रशासन अलर्ट, नुकसान की जांच जारी फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हालिया घटनाओं से बढ़ी चिंता डोडा में भूकंप का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च महीने में भी यहाँ 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी भूकंपीय सक्रियता बढ़ी है। शनिवार को ही महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई घरों और भवनों में दरारें आ गई थीं।
आखिर क्यों डोलती है धरती? वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है। ये प्लेटें मैग्मा पर तैरती हैं और जब इनके आपस में टकराने या रगड़ने से तनाव पैदा होता है, तो वह ऊर्जा तरंगों के रूप में बाहर निकलता है, जिससे धरती कांपने लगती है।
इसके अलावा, फॉल्टिंग (चट्टानों का टूटना), ज्वालामुखी विस्फोट और बांध निर्माण या खनन जैसी मानवीय गतिविधियां भी इन प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं।
*An earthquake of magnitude 4.6 on the Richter scale occured in Doda in Jammu and Kashmir, at 04.32 hours today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/AA2fHkwc1O
— ANI (@ANI) April 11, 2026
ऐसी बेटी सबको दे भगवान : पापा को थप्पड़ पड़ा तो कार से निकाली पिस्टल, पेट्रोल पंप पर मचा बवाल
इस्लामाबाद में 15 घंटे की महा-बैठक बेनतीजा: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, जेडी वेंस लौटे वतन
40 लाख की नौकरी गई, 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चलाने को मजबूर टेक प्रोफेशनल
आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने पर बवाल, अंपायर से भिड़ा दिल्ली कैपिटल्स का खेमा
संगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
संसद में दिखी सियासी गर्मजोशी: पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत ने खींचा सबका ध्यान
भोपाल AIIMS का शर्मनाक वीडियो: NICU में चूहों का आतंक, क्या मासूमों की जान सुरक्षित है?
संजू सैमसन का तूफान और ओवरटन की घातक गेंदबाजी: चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता बेनतीजा: अमेरिका का बड़ा दावा- हमने दिया था बेस्ट ऑफर
बिजली की रफ़्तार से पत्तल बांटते शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- भंडारालॉजी में PhD है भाई