इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में श्रेयस अय्यर का बल्ला आग उगल रहा है। शानदार फॉर्म के बावजूद भारतीय टी20 टीम में जगह न मिलने पर अब पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा फूट पड़ा है।
लगातार शानदार प्रदर्शन अय्यर ने IPL 2025 में अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। मौजूदा सीजन में भी उनका बल्ला शांत नहीं है। उन्होंने अब तक 17 मैचों में 6 अर्धशतकों की मदद से 604 रन बनाए हैं, जिसमें 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है।
सनराइजर्स के खिलाफ मैच विनर बने अय्यर हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने मैच पलट दिया। उन्होंने महज 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209.09 रहा।
मनोज तिवारी ने दी चेतावनी अय्यर को टीम इंडिया में शामिल न किए जाने पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक चर्चा के दौरान कहा, अगर इस बार भी श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में नहीं चुना गया, तो हम उनके समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सहवाग का मिला समर्थन मनोज तिवारी की इस बात का पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी समर्थन किया है। सहवाग ने सवाल उठाते हुए कहा, आईपीएल 2025 में फाइनल तक पहुंचाने और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अय्यर का टी20 टीम से बाहर रहना हैरानी भरा है।
सहवाग ने आगे कहा कि अय्यर एक मैच फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनकर्ता जल्द ही अपनी गलती सुधारेंगे और अय्यर को अगले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम में जगह देंगे। फिलहाल, क्रिकेट जगत में अय्यर के चयन को लेकर बहस तेज हो गई है।
𝑱𝒂𝒅𝒐 𝒏𝒂𝒂𝒎 𝒑𝒊𝒄𝒉𝒆 𝒍𝒂𝒈𝒖 𝑺𝒂𝒓𝒑𝒂𝒏𝒄𝒉 𝑺𝒂𝒂𝒃 𝒏𝒊, 𝒅𝒆𝒌𝒉𝒊 𝒇𝒊𝒓 𝑱𝒂𝒕𝒕 𝒌𝒊𝒗𝒆 𝒌𝒆𝒉𝒆𝒓 𝒌𝒂𝒓𝒅𝒂! 👑 pic.twitter.com/2YpvaIZ2yc
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 12, 2026
CUET PG 2026: बच्चा है तू, परेशान ना हो... - NTA का फिल्मी अंदाज में आंसर-की पर बड़ा अपडेट
बीच सड़क पर सिगरेट फेंकते नजर आए युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होते ही फैंस ने लगाई क्लास
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: क्या मध्य-पूर्व में फिर भड़केगी जंग? जानें 6 बड़े कारण
सारा और सानिया की स्टेडियम में मौजूदगी, फिर भी अर्जुन को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
आलोचकों पर बरसे संजू सैमसन: शतक ठोक रजनीकांत अंदाज में दिया करारा जवाब
होर्मुज में ट्रंप की नंबर-1 नेवी को ईरान की खुली चुनौती, सामने आया वीडियो
डगआउट में मोबाइल का बवाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर की बढ़ी मुश्किलें, BCCI ने लिया संज्ञान
लखनऊ बनाम गुजरात: सारा और सानिया का साइलेंट सपोर्ट, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता!
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दरी वाले बयान पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बोले- खुद दरी बनकर रह गए हो
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान