नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की को लेकर एक अनूठा और दिलचस्प तरीका अपनाया है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर धुरंधर फिल्म के डायलॉग का उपयोग करते हुए छात्रों से धैर्य रखने की अपील की है।
NTA का धुरंधर अंदाज एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। इसमें फिल्म धुरंधर का फेमस डायलॉग— बच्चा है तू, परेशान ना हो —इस्तेमाल किया गया है। NTA ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अफवाहों से रहें सावधान NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्र किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल वेबसाइट पर ही अपडेट की जाएंगी। एजेंसी ने छात्रों के धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखने की सलाह दी है।
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे आंसर-की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
ऑब्जेक्शन का मिलेगा मौका प्रोविजनल आंसर-की के साथ ही एजेंसी छात्रों को आपत्तियां (Objections) दर्ज कराने का अवसर भी देगी। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर छात्रों को कोई संशय है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दे सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से एक निर्धारित शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है।
कब हुई थी परीक्षा? CUET PG 2026 की परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में हुई थी, जो कुल 21 दिनों तक चली। इस दौरान 157 विषयों के लिए परीक्षा को हर दिन तीन शिफ्टों में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।
Dear aspirants, we understand the wait can feel long, but your efforts are always valued. ✨
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 11, 2026
The CUET-PG Provisional Answer Key will be released soon. Stay patient, stay confident, and keep believing in your hard work.
📢 Updates will be available on the official website.… pic.twitter.com/q9SBkCpkEv
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: ईरान का दो टूक जवाब, हम सरेंडर की शर्तें मंजूर नहीं करेंगे
आज की 10 बड़ी खबरें: दुनिया में हलचल, जंग के साये में भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था
CUET PG 2026: बच्चा है तू, परेशान ना हो... - NTA का फिल्मी अंदाज में आंसर-की पर बड़ा अपडेट
कर्नाटक-तेलंगाना जाकर अपना हाल देखें : सीएम सैनी ने कांग्रेस को दी सीधी चुनौती
दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे हैं जल्द स्वस्थ होने की कामना
समय रैना के रोस्ट पर अमिताभ का तंज? इंटरनेट के शोर पर सदी के महानायक ने तोड़ी चुप्पी
गर्मी की छुट्टियों में सफर हुआ आसान: दिल्ली, अमृतसर और तिरुपति के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें
कौन समय? अब मेरा टाइम चल रहा है , रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज
खेल-खेल में मौत को बुलावा: ड्रम पर चढ़कर गेट खोल रहा था मासूम, गले में फंसी चेन और फिर...
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान