ईरान ने पाकिस्तान में शांति-वार्ता के लिए भेजे गए अपने प्रतिनिधिमंडल को #Minab168 का नाम दिया है। यह नाम महज एक पहचान नहीं, बल्कि एक गहरे जख्म और भयावह त्रासदी की याद दिलाता है। ईरान ने इस नाम के जरिए दुनिया को उन 170 से ज्यादा नागरिकों की याद दिलाई है, जिन्होंने 28 फरवरी को एक भीषण हमले में अपनी जान गंवाई थी।
क्यों खास है यह नाम? 28 फरवरी को ईरान के मीनाब स्कूल पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मिसाइलें गिरी थीं। इस हमले में 168 छात्र-छात्राओं सहित कुल 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस नाम को चुनकर ईरान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह संदेश दिया है कि वह अपने नागरिकों और मासूम बच्चों की शहादत को कभी नहीं भुलाएगा।
गालिफ का भावुक संदेश ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान अपने विमान के अंदर की तस्वीरें साझा कीं। विमान की सीटों पर उन बच्चों की तस्वीरें चिपकी हुई थीं, जिन्होंने हमले में अपनी जान गंवाई। गालिबफ का यह कदम युद्ध की विभीषिका और मासूमों की बलि का एक मार्मिक चित्रण था।
क्या हुआ था 28 फरवरी को? हमले के दिन मीनाब स्कूल पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया था। बताया जाता है कि मिसाइल के गिरने के बाद स्कूल की इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मलबे के नीचे दबकर तड़पते बच्चों की चीखें कुछ ही पलों में खामोशी में बदल गईं। घटनास्थल पर बिखरे जूते, बैग और किताबें उस दर्दनाक पल की गवाही दे रहे थे।
यादों में जिंदा है #Minab168 आज #Minab168 सिर्फ एक हैशटैग नहीं, बल्कि उन जिंदगियों की दास्तां है जो इतिहास का हिस्सा बन चुकी हैं। गालिबफ के विमान में सजी वे खाली सीटें और मासूमों की तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि राजनीति और शांति-वार्ता के शोर के बीच भी ईरान ने अपने बच्चों की आखिरी चीखों को अपने जहन में जिंदा रखा है।
همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026
दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, सरेआम पूछा- पति की तारीफ करने में कैसी झिझक?
आग के गोले से सुरक्षित बाहर आया ओरियन , आर्टेमिस-2 मिशन की ऐतिहासिक वापसी
क्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल
प्रशांत महासागर में छपाक : 54 साल बाद चांद से सुरक्षित लौटे आर्टेमिस-2 के एस्ट्रोनॉट्स
IPL 2026: गुवाहाटी में बारिश का साया, RR बनाम RCB मुकाबले के टॉस और समय में बदलाव
15 साल की उम्र में क्रिकेट का नया सुपरस्टार : विराट कोहली भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद
15 साल की उम्र, 15 गेंदों में अर्धशतक: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
शपथ के बाद नीतीश का नया रोल , तेजस्वी ने कहा- यह बिहार की जनता के साथ भयंकर धोखा
नासिक की MNC में अंधेरा : यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का दबाव और महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन
स्वीडन के साथ भारत की नई डिफेंस डील : अब तकनीक के साथ मिलेगी हथियारों की पूरी ताकत