सैन फ्रांसिस्को: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की दिग्गज कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर एक खतरनाक हमले की खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 बजे ऑल्टमैन के नॉर्थ बीच स्थित आवास पर पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) फेंका गया।
कैसे हुई घटना? पुलिस के अनुसार, हमलावर ने घर के गेट पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका, जिससे वहां आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मुख्यालय पर भी हमले की साजिश पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर ही 20 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी को OpenAI के मुख्यालय के पास से पकड़ा गया, जहां वह इमारत को आग लगाने की धमकी दे रहा था। पुलिस फिलहाल उसकी मंशा और इस हमले के पीछे के असल कारणों की जांच कर रही है।
क्या है कंपनी का पक्ष? OpenAI के प्रवक्ता ने सैम ऑल्टमैन के घर पर हमले की पुष्टि की है। कंपनी ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि सभी सुरक्षित हैं और वे मामले की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं।
बढ़ती सुरक्षा चिंताएं यह घटना एआई क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के बीच हुई है। पिछले कुछ महीनों में OpenAI और उसके सीईओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। एआई तकनीक के तेजी से विस्तार और अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ कंपनी के जुड़ाव को लेकर दुनिया भर में तीखी बहस और आलोचनाएं हो रही हैं।
मोलोटोव कॉकटेल क्या है? यह एक देसी ज्वलनशील हथियार है, जिसे अक्सर कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर बनाया जाता है। बोतल के मुंह पर कपड़ा या बत्ती लगाकर उसे आग दी जाती है और फिर निशाने पर फेंका जाता है। यह हथियार दंगों और हिंसक वारदातों में आग फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ा संगठन शामिल है या यह एक सिरफिरे की करतूत है।
View our latest statement regarding an incident that occurred early this morning at a North Beach residence. Officers have made an arrest, and no injuries were reported as a result of this incident. pic.twitter.com/t4DsF31uxh
— San Francisco Police (@SFPD) April 10, 2026
बंदरों की अद्भुत टीम स्पिरिट : खुद का शरीर बना लिया पुल, वायरल हुआ वीडियो
मिर्जापुर में फिल्मी स्टाइल में शूटआउट: 57 सेकंड में वकील की घर के बाहर हत्या
आईपीएल 2026: युवा ब्रिगेड का जलवा, ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल सभी खिलाड़ी 25 से कम उम्र के!
स्वीडन के साथ भारत की नई डिफेंस डील : अब तकनीक के साथ मिलेगी हथियारों की पूरी ताकत
क्या युजवेंद्र चहल ने सड़क पर फेंकी सिगरेट? वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
समय युद्ध का चौथा आयाम: भविष्य के रणक्षेत्र को लेकर CDS अनिल चौहान ने खोला राज
ट्रंप का पावरफुल रिसेट : क्या इस्लामाबाद में टल पाएगा ईरान-अमेरिका का युद्ध?
डिजिटल अरेस्ट का जाल: 8वीं के छात्र की समझदारी ने बचाए माता-पिता के 6 लाख रुपये
समोसे का असली सच: 500 साल पहले इसमें आलू नहीं, ये शाही चीजें होती थीं शामिल
8 हफ्तों में खड़ा करें बिलियन डॉलर का स्टार्टअप: Perplexity का अनोखा चैलेंज