पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर तीखा प्रहार किया है। अकरम के इस बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है, जहां उन्होंने PSL की तुलना IPL से करने को पूरी तरह से गलत बताया है।
IPL की चमक बनाम PSL का सूनापन वसीम अकरम ने दो टूक शब्दों में कहा कि IPL और PSL का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, आप रोज दुनिया भर में नए IPL किड्स के बारे में सुनते हैं। कभी वैभव सूर्यवंशी तो कभी मुकुल चौधरी जैसे युवा खिलाड़ियों की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। क्या आपने कभी सुना है कि दुनिया हमारे PSL के युवा टैलेंट पर चर्चा कर रही हो?
फ्यूनरल मीटिंग जैसा है PSL का माहौल अकरम ने पाकिस्तान के घरेलू माहौल पर कड़ा तंज कसते हुए कहा, IPL भीड़ और ढोल-नगाड़ों के साथ होता है, लेकिन यहाँ हम बंद दरवाजों के पीछे खेल रहे हैं। यह सब एक फ्यूनरल मीटिंग (शोक सभा) जैसा लग रहा है। आप दुनिया भर के मुद्दे सुलझाने की बात करते हैं, लेकिन आपसे एक लीग ढंग से आयोजित नहीं हो पा रही है।
विदेशी खिलाड़ियों पर भी साधा निशाना PCB की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अकरम ने कहा कि PSL में केवल वही विदेशी खिलाड़ी आ रहे हैं जो या तो रिटायर हो चुके हैं या फिर IPL ने जिनका पूरा जूस निकाल लिया है। उन्होंने आमिर शरजील और आसिफ अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए बोर्ड की चयन प्रक्रिया पर भी कटाक्ष किया।
विवादों में फंसी है पाकिस्तान सुपर लीग बता दें कि PSL की शुरुआत से ही यह लीग विवादों के घेरे में रही है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में गेंद का रंग बदलने, ड्रेनेज सिस्टम की विफलता और नसीम शाह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी ने लीग की साख गिराई है।
फखर जमान पर बॉल टैम्परिंग का दाग सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को बॉल टैम्परिंग का दोषी पाया गया। इस घटना के बाद उन्हें दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया। एक के बाद एक सामने आ रहे इन विवादों और वसीम अकरम के ताजा बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पूरी व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है।
Wasim Akram on Geo Sports : PSL can never be compared to IPL. Everyday, you see the whole world talking about New IPL Kids, Yesterday it was Sooryavanshi, Today it is a guy Called Mukul. Have you ever seen countries talking about our Young talents playing in PSL?
— Rohit (@Iam_Rohit_G) April 10, 2026
PCB is… pic.twitter.com/lz4iRTBOJg
जस्टिन लैंगर की भविष्यवाणी सच साबित: मुकुल चौधरी ने मैच जिताकर छुए कोच के पैर
RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में ढेर हुई बेंगलुरु, राजस्थान ने लगाई जीत की चौका
असम में 85% रिकॉर्ड वोटिंग: क्या यह बीजेपी की हैट्रिक है या कांग्रेस की सत्ता में वापसी?
वृंदावन में यमुना का जल बना काल: नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 लापता
अंतिम संस्कार में हुआ बड़ा खुलासा: ताबूत के पास भिड़ीं दो प्रेमिकाएं, जमकर चले लात-घूंसे
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: 4 लाख कनेक्शन बदले, 5 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी तेज
क्या युजवेंद्र चहल ने सड़क पर फेंकी सिगरेट? वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
चांद से लौटते वक्त एस्ट्रोनॉट्स कहां फेंकते हैं अपना मल-मूत्र? नासा ने खोला राज़
‘अमिताभ बच्चन का A भी नहीं हो तुम’: समय रैना के जोक पर भड़के एजाज खान, दी खुलेआम धमकी
सेल्फी का जुनून बना काल, झरने पर फोटो खींचते वक्त तीन किशोरियों की डूबकर मौत