ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में कथित गुप्त बातचीत की खबरों ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी थी, लेकिन अब ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया ने इसे केवल अफवाह करार दिया है।
ईरान की सरकारी मीडिया ने उन अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि ईरानी अधिकारी बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। ईरान का स्पष्ट कहना है कि उनके विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ अपने देश में ही हैं।
तेहरान ने साफ किया है कि जब तक लेबनान में इजरायली हमले नहीं रुकते और अमेरिका युद्धविराम का अपना वादा पूरा नहीं करता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत की कोई संभावना नहीं है।
ईरान के इनकार के बावजूद पाकिस्तान इस कथित बैठक को लेकर बेहद गंभीर दिख रहा है। इस्लामाबाद को रेड-अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने बताया है कि आने वाले डेलिगेट्स के लिए वीजा नियमों में भी ढील दी गई है। शहर में दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान इस प्रस्तावित बातचीत को लेकर भारी उम्मीदें लगाए बैठा था।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच इजरायल और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने पाकिस्तान पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
इजरायल ने कहा है कि एक तरफ पाकिस्तान शांति का मध्यस्थ (मीडिएटर) बनने का नाटक कर रहा है, तो दूसरी तरफ उनके मंत्री इजरायल के खात्मे की बात कर रहे हैं।
विवाद की जड़ में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक सोशल मीडिया पोस्ट है। आसिफ ने इजरायल को मानवता के लिए अभिशाप और कैंसर करार दिया था।
उनके इस बयान के बाद इजरायल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिससे पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों पर बड़ा संकट गहरा गया है। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान अपनी इस कूटनीतिक पहल को जारी रख पाएगा या ईरान की असहमति और इजरायल के विरोध के बाद यह कोशिश पूरी तरह विफल हो जाएगी।
#WATCH | Pakistan: Islamabad declared a two-day public holiday ahead of expected U.S.–Iran talks, as authorities implemented strict security measures to decrease human activity in the city. Police set up checkpoints across the city on Thursday (April 9), especially around the Red… pic.twitter.com/LN599saPBr
— ANI (@ANI) April 10, 2026
ट्रैफिक चालान ने खोली चोरी की पोल: सोशल मीडिया की मदद से 3 महीने बाद मिली स्कूटी
गुजरात: अहमदाबाद में बीजेपी नेताओं का विरोध, जनता ने पूछा- 5 साल कहां थे?
हरिवंश नारायण सिंह की राज्यसभा में वापसी: राष्ट्रपति ने फिर जताया भरोसा
इस्लामाबाद वार्ता: अमेरिका तैयार, ईरान पर सस्पेंस; पाक ने वीजा-ऑन-अराइवल से बचाने की कोशिश की नाक
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
अब बिना LPG के चूल्हे से निकलेगी असली आग! मंत्री जोशी ने दिखाई फ्यूचर टेक्नोलॉजी
प्याज काटने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल: सेकंडों में होता है घंटों का काम!
गुमला में गैस के लिए हाहाकार: घंटों इंतजार के बाद भड़के लोग, सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग जाम
कैश कांड की आंच: महाभियोग की तैयारी के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
बंगाल चुनाव: 1000 करोड़ का वॉइस स्टिंग और ओवैसी से हुमायूं कबीर की तकरार