आईपीएल 2026 में एक नया सितारा तेजी से उभरकर सामने आया है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे मुकुल चौधरी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।
दबाव में मुकुल का महारथी रूप केकेआर के खिलाफ मैच का रुख उस समय पूरी तरह बदल गया जब लखनऊ को आखिरी 2 ओवरों में 30 रन की दरकार थी। टीम दबाव में थी, लेकिन मुकुल ने बिना डरे आखिरी 2 ओवरों में 4 छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया। कुल 7 छक्कों के साथ उन्होंने अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
क्या टीम इंडिया का है अगला पावर-हिटर ? मुकुल का खेल नंबर 6 और 7 पर बैटिंग करने के लिए एकदम मुफीद है। उनकी बैट-स्विंग मौजूदा आईपीएल में सबसे तेज मानी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह दबाव भरी स्थितियों में भी बेहद शांत रहते हैं, जो एक फिनिशर के लिए सबसे जरूरी गुण है। साथ ही, विकेटकीपिंग की कला उन्हें एक कंप्लीट पैकेज बनाती है।
कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा दावा लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने मुकुल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लैंगर का मानना है कि मुकुल की प्रतिभा को देखते हुए वे उन्हें अगले 4 महीनों में भारत का नंबर 6 या 7 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बना सकते हैं। यह दावा मुकुल की मेहनत और उनके भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।
आंकड़े बोलते हैं मुकुल की कहानी मुकुल के टी20 करियर के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। अब तक खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 46 से अधिक की औसत और 164.70 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने चौकों के मुकाबले छक्के (21 छक्के बनाम 16 चौके) ज्यादा जड़े हैं।
अगर मुकुल चौधरी आगामी मैचों में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए बहुत जल्द खुल सकते हैं। भारतीय टीम को काफी समय से एक ऐसे फिनिशर की तलाश है जो खेल की पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखता हो, और मुकुल इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
*What JL said 🧿 pic.twitter.com/c7y4oI4Sgn
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 9, 2026
स्टिंग कांड से बंगाल की सियासत में भूचाल : हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी और टीएमसी को दी सीधी चुनौती
वित्त मंत्री के नाम पर वायरल 22 हजार में 5.5 लाख का दावा, जानें क्या है इस फ्रॉड का सच
मुकुल चौधरी के तूफान से हारी केकेआर, मैदान पर भावुक हुए संजीव गोयनका
अंतरिक्ष की ओर भारत की बड़ी छलांग: गगनयान का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, सुरक्षित वापसी की राह हुई आसान
लद्दाख के शेर और कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन, देश ने खोया अपना महावीर
शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा: भूत बंगला के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए अक्षय कुमार
CM से संसद तक: सुशासन बाबू की खामोश विदाई, बिहार की राजनीति में खत्म हुआ एक युग
ट्रेन में बेशर्मी की हदें पार: महिलाओं को देख चादर ओढ़कर करने लगा अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
उज्जैन में 19 घंटे से जिंदगी की जंग: बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में चट्टानें बनीं सबसे बड़ी बाधा
धुरंधर 2 की बंपर सफलता पर शाहरुख ने रणवीर पर लुटाया प्यार, वायरल वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान