शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 98 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
सीज़फ़ायर पर मंडराते अनिश्चितता के बादल बुधवार को हुए दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर समझौते के बाद से तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन अब यह शांति समझौता खुद खतरे में नज़र आ रहा है। लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ जारी इज़रायली हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर जारी विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
ट्रंप की नाराजगी और ईरान पर दबाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही को लेकर बेईमानी कर रहा है और यह उनके समझौते के खिलाफ है। ट्रंप ने साफ किया है कि फिलहाल वहां से तेल आपूर्ति को लेकर कोई आधिकारिक सहमति नहीं बनी है।
होर्मुज स्ट्रेट: अभी भी पूरी तरह बंद मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म विंडवर्ड के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य सामान्य रूप से नहीं खुला है। यह केवल एक सुपरवाइज्ड पॉज़ की स्थिति में है, जहां हर जहाज़ को गुज़रने के लिए ईरानी सशस्त्र बलों से अनुमति लेनी पड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध से पहले जहां रोज़ाना 138 जहाज़ यहां से गुज़रते थे, वहीं अब यह संख्या गिरकर 9 (9 अप्रैल तक) रह गई है।
सऊदी पाइपलाइन पर हमला, आपूर्ति पर गहरा असर बाजार में डर का एक बड़ा कारण सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर हुआ हमला भी है। इस हमले के कारण सऊदी की उत्पादन क्षमता में प्रतिदिन लगभग 600,000 बैरल की कमी आई है। यह पाइपलाइन होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, जिस पर प्रहार ने ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी को खतरे में डाल दिया है।
शांति वार्ता की डगर मुश्किल इज़राइल-लेबनान तनाव और ईरान के साथ बढ़ते टकराव के बीच, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ट्रेडर्स और ग्लोबल मार्केट की नज़रें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमत होगा या फिर तनाव का यह दौर तेल की कीमतों को एक बार फिर आसमान पर ले जाएगा।
Iran is doing a very poor job, dishonorable some would say, of allowing Oil to go through the Strait of Hormuz. That is not the agreement we have! - President DONALD J. TRUMP pic.twitter.com/IcIpGzc7CZ
— The White House (@WhiteHouse) April 9, 2026
कर्नल श्रीकांत पुरोहित को मिली ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति, खत्म हुआ लंबे इंतजार का दौर
राम राज्य से पेट नहीं भरता : TMC नेता अखिल गिरी के बयान से बंगाल की सियासत गरमाई
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
ईरान का खौफनाक हमला: अमेरिकी सैनिक की जुबानी, कुवैत में कैसे थर्राई थी धरती
नीतीश कुमार का सपनों का सफर पूरा, अब राज्यसभा के गलियारों में गूंजेगी बिहार की आवाज
बिहार के फारबिसगंज में खूनी खेल: मामूली विवाद में शख्स का सिर कलम, भीड़ ने हत्यारे को पीट-पीटकर मार डाला
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: फीस बढ़ाई तो जाएगी मान्यता, जानें क्या हैं नए नियम
उज्जैन में 19 घंटे से जिंदगी की जंग: बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में चट्टानें बनीं सबसे बड़ी बाधा
कौन हैं मुकुल चौधरी? केकेआर के जबड़े से जीत छीनने वाले इस युवा ने बदली आईपीएल 2026 की तस्वीर
धुरंधर 2 की सफलता पर शाहरुख का खास अंदाज, गाल थपथपाकर रणवीर को दी शाबाशी