थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म जना नायकन मुश्किलों के भंवर में फंस गई है। कानूनी विवादों और सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण फिल्म की रिलीज पहले ही अधर में लटकी थी, लेकिन अब एक और बड़ी मुसीबत सामने आई है। फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पूरी फिल्म पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म के कई वीडियो धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से एक क्लिप 5 मिनट 31 सेकंड लंबी है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे किसी थिएटर में टेस्ट-स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया होगा। इन क्लिप्स में विजय का इंट्रोडक्शन शॉट, जोरदार फाइट सीक्वेंस और फिल्म का टाइटल कार्ड तक साफ दिखाई दे रहा है।
HD वर्जन हुआ लीक सिर्फ क्लिप्स तक ही बात सीमित नहीं रही है, बल्कि फिल्म का पूरा एचडी वर्जन पाइरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गया है। रिलीज से पहले फिल्म का इस तरह लीक होना मेकर्स के लिए एक बड़ी आर्थिक क्षति है। फैंस जो अपने सुपरस्टार को पर्दे पर आखिरी बार देखने के लिए बेताब थे, वे इस खबर से बेहद निराश हैं।
फैंस का फूटा गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की मांग फिल्म के लीक होने पर विजय के प्रशंसक सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं। कई फैन पेजों ने इसे सिनेमा का अपमान करार दिया है। एक्टर विजय टीम जैसे फैन पेजों ने चेतावनी दी है कि फिल्म से जुड़ी कोई भी क्लिप शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। फैंस लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि पाइरेसी को बढ़ावा न दें।
क्या है जना नायकन की कहानी? एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जना नायकन एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक ऐसे आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और धीरे-धीरे जननायक बनकर उभरता है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मेकर्स की ओर से फिलहाल लीक मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, फिल्म के कानूनी पचड़ों और अब लीक की घटना ने इसकी रिलीज को और भी अनिश्चित बना दिया है।
Thalapathy Vijay- They try to block your film… and just before the new release announcement, leaks start surfacing 👀
— Pan India Review (@PanIndiaReview) April 9, 2026
That’s what happens WHEN YOU’RE HUGE 🙏🏻🔥
Respect the cinema. Watch only the OFFICIAL trailer, don’t share leaks.#JanaNayagan pic.twitter.com/TesZ2fDQpg
अंतरिक्ष से दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा: नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने कैद की हैरान कर देने वाली तस्वीरें
तुम अपने साथ जिद्द लेकर आईं... धुरंधर 2 की कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए आदित्य धर का भावुक नोट
ईरान के शाहेद ड्रोन का काल बना यूक्रेन, खाड़ी देशों को सुरक्षा कवच देकर जेलेंस्की ने पलटी बाजी
ऑफिस मीटिंग में मैनेजर की बुराई पड़ी भारी, लाइव वीडियो में खुली पोल
शतरंज की बिसात पर बड़ा उलटफेर: प्रग्नानंद की एक चाल और सिंदारोव का ऐतिहासिक सफर
स्कॉर्पियो नहीं मिली तो मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, खेतों में दौड़ते रहे बराती
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच मेलानिया ट्रंप का बड़ा कदम, जेफरी एपस्टीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी
अब बिना LPG के चूल्हे से निकलेगी असली आग! मंत्री जोशी ने दिखाई फ्यूचर टेक्नोलॉजी
स्कूटी चोरी हुई, तो पुलिस ने नहीं ढूंढा, लेकिन ट्रैफिक चालान ने चोर को बेनकाब कर दिया!
धुरंधर 2 की सफलता पर शाहरुख का खास अंदाज, गाल थपथपाकर रणवीर को दी शाबाशी