व्हाइट हाउस: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को एक दुर्लभ और कड़ा रुख अपनाते हुए जेफरी एपस्टीन विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कैमरे के सामने आकर उन्होंने उन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन्हें एपस्टीन से जोड़ा जा रहा था।
मेलानिया ने स्पष्ट कहा, मुझे घिनौने जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ आज ही खत्म होने चाहिए। मेरा एपस्टीन या उनकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल से कभी कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी भी तरह से एपस्टीन की शिकार नहीं हैं।
प्रथम महिला ने ट्रंप के साथ अपनी पहली मुलाकात पर भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि उनकी डोनाल्ड ट्रंप से पहली मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क की एक पार्टी में हुई थी, न कि एपस्टीन के जरिए। वहीं, एपस्टीन से उनकी मुलाकात 2000 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जब उन्हें उसके अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
सोशल मीडिया पर तैर रही तस्वीरों और कहानियों को मेलानिया ने फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा, मैं कभी एपस्टीन के निजी द्वीप पर नहीं गई और न ही उनके विमान में सवार हुई। मैं किसी भी जांच में गवाह या संदिग्ध नहीं हूं। उन्होंने ऐसे लोगों की आलोचना की जो उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
मेलानिया ने केवल अपनी सफाई नहीं दी, बल्कि अमेरिकी कांग्रेस से मांग की कि एपस्टीन मामले के सभी पीड़ितों को सार्वजनिक सुनवाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शपथ लेकर अपनी कहानी कांग्रेस के समक्ष दर्ज करानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रंप अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद और युद्धविराम जैसी नाजुक स्थितियों से जूझ रहे हैं। एपस्टीन फाइलों का यह मुद्दा पहले ही ट्रंप प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
मेलानिया का यह कदम जहां परिवार की प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश है, वहीं कांग्रेस से की गई अपील ने इस मामले को और हवा दे दी है। अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिकी संसद इस पर कोई बड़ी कार्रवाई करती है या यह विवाद ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए और अधिक राजनीतिक संकट पैदा करेगा।
#WATCH | Washington, D.C.: First Lady of the US, Melania Trump says, The lies linking me with the disgraceful Jeffrey Epstein need to end today. The individuals lying about me are devoid of ethical standards, humility, and respect... I have never been friends with Epstein.… pic.twitter.com/WQmaJEKsTt
— ANI (@ANI) April 9, 2026
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही भांप लिया था मुकुल का टैलेंट, वायरल वीडियो में छिपे हैं जीत के संकेत
असम HSLC 10वीं रिजल्ट 2026: बरपेटा के ज्योतिर्मय ने किया टॉप, 65.62% छात्र सफल
कौन हैं मुकुल चौधरी? केकेआर के जबड़े से जीत छीनने वाले इस युवा ने बदली आईपीएल 2026 की तस्वीर
राजस्थान में सड़कों पर गुंडाराज : बाइक सवार ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
अंतरिक्ष में टॉयलेट कैसे काम करता है? ओरियन मिशन का अनसुना और दिलचस्प सच
मुकुल चौधरी के असंभव सिक्स ने पलटी बाजी, गदगद हुए संजीव गोयनका
भंडारालॉजी में PhD होल्डर! सोशल मीडिया पर छाई इस शख्स की तूफानी रफ्तार
सेल्फी का जुनून बना काल, झरने पर फोटो खींचते वक्त तीन किशोरियों की डूबकर मौत
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: फीस बढ़ाई तो जाएगी मान्यता, जानें क्या हैं नए नियम
मेट्रो स्टेशन पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घर मैं चला रही, पैसे मैं कमा रही, तुम क्या कर रहे हो?